फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Lock of liquor smuggler's house broken in Deori village of Damoh, 31 boxes of illicit liqour seized

Damoh: दमोह के देवरी गांव में शराब तस्कर के घर का ताला तोड़ा, आबकारी विभाग ने जब्त की 31 पेटी अवैध शराब

Sat, 09 Mar 2024 07:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 09 Mar 2024 07:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देवरी गांव में पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर 31 पेटी अवैध शराब जब्त की है। शराब तस्कर के घर ताला तोड़कर अवैध शराब को बरामद किया गया।

विज्ञापन
Damoh: Lock of liquor smuggler's house broken in Deori village of Damoh, 31 boxes of illicit liqour seized
दमोह के देवरी में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुलिस ने अवैध शराब बरामद की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव से पुलिस ने आबकारी विभाग और भगवती मानव कल्याण संगठन के साथ मिलकर बिधु दाहिया नामक युवक के घर से 31 पेटी अवैध शराब जब्त की है। आरोपी  फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है। आरोपी ने अपने घर पर यह शराब छिपाकर रखी थी। घर का ताला तोड़कर यह शराब जब्त की गई है।

विज्ञापन


पटेरा थाना प्रभारी बीएस हजारी ने बताया कि देवरी गांव निवासी बिधु पिता जीवन लाल दाहिया काफी समय से अवैध शराब बेच रहा था। शनिवार को सूचना मिलने पर घर से 31 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। इसमें देशी और विदेशी शराब दोनों की पेटियां बरामद की गई हैं। आरोपी फरार है। पुलिस तलाश रही है। आरोपी ने अपने घर में शराब का जखीरा छिपाकर रखा गया था। आबकारी और भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों की मौजूदगी में घर का ताला तोड़कर यह अवैध शराब जब्त की गई है। भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दाहिया के द्वारा घर में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शराब को जब्त करवाया है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि वह गुरुजी के निर्देश पर नशामुक्त समाज के लिए काम करते हैं। जहां भी अवैध शराब विक्रय की सूचना मिलती है, पुलिस की मदद से उसे पकड़वा देते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed