{"_id":"66f7db4a2381d514f80ecb7f","slug":"damoh-lightning-strikes-two-youths-standing-under-a-tree-one-dead-the-other-seriously-injured-incident-in-chenpura-village-damoh-news-c-1-1-noi1223-2156064-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत; दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत; दूसरा गंभीर
Sat, 28 Sep 2024 04:47 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:47 PM IST
सार
Damoh: पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
दमोह जिला अस्पताल
विस्तार
जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुरा गांव में शनिवार सुबह पेड़ के नीचे खड़े दो लोगों के ऊपर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल परिजनों द्वारा हिंडोरिया अस्पताल लाया गया, जहां एक युवक को डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही हिंडोरिया थाने से एसआई शिवनारायण यादव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि जमुना पिता श्यामलाल अहिरवार 40 निवासी चैनपुरा और जीवन लोधी दोनों शनिवार सुबह बारिश और बादल की गर्जना के चलते महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी, जिससे यह दोनों भी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हिंडोरिया अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद जमुना अहिरवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं जीवन लोधी की हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
कृषि मंडी में करंट से युवक की मौत
जिले के पथरिया कृषि उपज मंडी में एक व्यक्ति को करंट लगने पर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया लाया गया। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। पथरिया थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने बताया कि मृतक अजय पिता रघवर अहिरवार 25 निवासी वार्ड क्रमांक 14 थाना पथरिया की करंट लगने से मौत हो जाने पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।