फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Leopard seen sitting on Damoh-Jabalpur road, people made video, now forest department is busy searching

Damoh: दमोह-जबलपुर मार्ग पर बैठा दिखाई दिया तेंदुआ, लोगों ने बनाए वीडियो, अब वन विभाग तलाश में जुटा

Fri, 15 Mar 2024 01:20 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 01:20 PM IST
सार

तेंदूखेड़ा-जबलपुर मार्ग पर तेंदुए नजर आया है। राहगीरों की नजर पुलिया पर बैठे तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल अपने वाहन के कांच बंद किए और तेंदुए के नजदीक जाते हुए उसके वीडियो बनाए। हालांकि वाहन की लाइट देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन
Damoh: Leopard seen sitting on Damoh-Jabalpur road, people made video, now forest department is busy searching
दमोह में सड़क पर तेंदुआ नजर आया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह के तेंदूखेड़ा-जबलपुर मार्ग पर बुधवार रात एक तेंदुआ राहगीरों को दिखाई दिया, जो सड़क पर बैठा था। तेंदुए को देखते हुए कार सवार लोगों ने इस रोमांच को अपने कैमरे में कैद किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए। यह तेंदुआ काफ़ी समय से इस क्षेत्र में है पूर्व में भी इसको देखा गया है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह वन अमला खोजबीन के लिए निकल पड़ा। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व सहित सामान्य वन मंडल में भी बड़ी संख्या में तेंदुए हैं, जो सड़क पर लोगों को दिखाई दे जाते हैं।
विज्ञापन


पुलिया पर बैठा था तेंदुआ
तेंदूखेड़ा- जबलपुर मार्ग ऐसा मार्ग है जो 24 घंटे चलता रहता है। इस मार्ग पर सभी तरह के वाहन से लोग चलते हैं। कार और बाइक सवार ज्यादा निकलते हैं। बुधबार रात कार सवार लोगों की नजर पुलिया पर बैठे तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल अपने वाहन के कांच बंद किए और तेंदुए के नजदीक जाते हुए उसके वीडियो बनाए। हालांकि वाहन की लाइट देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद लोगों ने अन्य लोगों को सतर्कता बरतने के लिए वह वीडियो सोशल मीडिया पर डाले और सावधानी से निकलने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन अमले ने की मुनादी
27 मील और घटिया के बीच तेंदुआ दिखने के बाद तेंदूखेड़ा रेंजर मेघा पटेल ने सुबह से वन अमले को मौका स्थल पर भेजा, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। उसके बाद रेंजर के निर्देश पर वन अमले ने आसपास के दर्जनों गांव में जाकर लोगों को क्षेत्र में तेंदुआ होने की जानकारी देते हुए बताया कि यहां तेंदुआ देखा गया है। इसलिए आप लोग सतर्क रहें। बच्चों को इधर, उधर न छोड़ें साथ ही जो बाइक से आवागमन करते हैं उनको भी समझाइश देते हुए जागरूक किया।

तेंदूखेड़ा निवासी सौरभ उर्फ विक्की खरे ने तेंदुए को देखा था और अपने कैमरे में कैद किया था। उन्होंने बताया कि वे बुधवार रात अपनी कार से जबलपुर से वापस तेंदूखेड़ा आ रहे थे। जैसे ही वह 27 मील के आगे घटिया पर पहुंचे उनकी नजर पुलिया पर बैठे तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उसके वीडियो, फोटो निकाले, लेकिन कार की लाइट का उजाला देख वह जंगल की ओर भाग गया। लोगों को सतर्क करने के लिए उन्होंने वह फोटो सोशल मीडिया पर डाले। 

जानकारी के अनुसार यह तेंदुआ करीब एक एक वर्ष से इस क्षेत्र में है जो कई बार लोगों को दिख चुका है, लेकिन लोगों के होश इसे देखते ही उड़ जाते हैं और तेंदुआ भी भाग जाता है। बुधवार की रात जिस युवक ने तेंदुए को देखा वह कार के अंदर बैठा था। इसलिए सुरक्षित तरीके से फोटो खींच लिए।


तेंदूखेड़ा रेंजर मेघा पटेल ने बताया कि सुबह तेंदुआ होने की पुष्टि हुई थी। तत्काल स्टाफ को मौके पर भेजा गया। जंगल में भी सर्च कराया गया, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। उसके बाद सहजपुर, महगवाखुर्द, नरगवां और आसपास लगे गांव में तेंदुआ होने की मुनादी कराई गई। वन कर्मियों ने लोगों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed