{"_id":"64f578fc7a5ee831140fcc69","slug":"damoh-kotwali-police-caught-bike-thief-gang-vehicles-used-to-disappear-from-crowded-places-in-a-pinch-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: कोतवाली पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, भीड़ भरे स्थान से चुटकी में गायब कर देते थे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: कोतवाली पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, भीड़ भरे स्थान से चुटकी में गायब कर देते थे वाहन
Mon, 04 Sep 2023 11:58 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:58 AM IST
सार
दमोह में कोतवाली पुलिस को बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरोह के पास चोरी की गई 12 बाइक जब्त की गई है और चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
एसपी सुनील तिवारी और सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में गठित टीम ने कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। इनके कब्जे से कोतवाली में दर्ज चार चोरियों के वाहन जब्त हुए हैं। आठ वाहन उन्होंने अन्य जगहों से चुराए थे। आरोपी पार्किंग या बाजार में खड़ी बाइक्स को चुटकी बजाते ही चुरा ले जाते थे। लॉक तोड़ते थे और मास्टर चाबी से गाड़ी स्टार्ट कर इतने आत्मविश्वास से ले जाते थे कि किसी को शक ही नहीं होता था। पकड़े गए आरोपियों में पुरषोत्तम अहिरवार एवं बाबू सिंह लोधी बांसा तारखेडा के निवासी हैं। आशीष गौड ग्राम बासनी एवं जयराम कुर्मी पटेल ग्राम भौरासा थाना दमोह देहात का निवासी है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
