Damoh-Katni Road Accident: ऑटो और ट्रक की टक्कर में सात की मौत, तीन लोग गंभीर, समन्ना गांव में हुआ हादसा
मध्यप्रदेश के दमोह में सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो रिक्शा के यात्री ट्रक के नीचे दब गए। इस दौरान सात लोगों की मौत हो गई।
विस्तार
दमोह-कटनी स्टेट हाईवे के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में मंगलवार दोपहर ट्रक और सवारी ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दमोह के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि गंभीर घायलों को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। इसके लिए दमोह से जबलपुर तक एक कॉरिडोर बनाया गया, ताकि उन्हें जल्द उपचार मिल सके। हादसे की जानकारी लगते ही देहात थाना पुलिस, कलेक्टर और एसपी के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ऑटो को ट्रक के बाहर निकाला।
ट्रक के नीचे दबे लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां सात लोगों को मृत घोषित किया गया। एसपी सोमवंशी ने बताया कि ऑटो लोकल का ही रजिस्टर्ड है, इसलिए माना जा रहा है कि उसमें सवार लोग आसपास के ही होंगे।
जैसे ही हादसे की जानकारी लगी, तत्काल ही देहात थाना पुलिस के साथ कलेक्टर और एसपी के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ऑटो को बाहर निकाला गया। साथ ही ट्रक के नीचे दबे लोगों को तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पांच लोगों को मृत घोषित किया गया है। अभी तीन की स्थिति गंभीर होने के चलते जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृत और घायलों की किसी भी प्रकार की सिनाख्त्त नहीं हो पाई है।
दमोह जिले अंतर्गत दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर ट्रक और ऑटो की टक्कर में कई अनमोल जिंदगियों की मृत्यु के दुखद समाचार से मन व्यथित है। इस भीषण सड़क हादसे में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 24, 2024
नशे में मिला ट्रक ड्राइवर
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। छतरपुर जिले के बक्सवाहा का रहने वाला ड्राइवर नीरज सिंह लोधी (22) शराब के नशे में था। पुलिस मेडिकल जांच के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वह इतने नशे में था कि कुछ भी बोलने की हालत में नहीं था। वहीं, ऑटो चालक की शिनाख्त आलोक गुप्ता पिता स्वर्गीय गौरी शंकर गुप्ता सिविल वार्ड-2 पुराना थाना दमोह के रूप में हुई है। दमोह सांसद राहुल सिंह भी अस्पताल पहुंचे और मृतकों व घायलों के बारे में जानकारी ली।
