फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Jageshwardham corridor will be built like Mahakal Lok at a cost of Rs 100 crore

Damoh News: 100 करोड़ की लागत से महाकाल लोक की तरह बनेगा जागेश्वरधाम कॉरिडोर, पांच चरणों में होगा काम

Sat, 24 Aug 2024 04:59 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:59 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा- सभी की इच्छा थी कि जागेश्वर धाम विकसित हो। भगवान जागेश्वर नाथ की कृपा बनी और मुझे यह मंत्रालय मिला। लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि से यह कॉरिडोर बनेगा। यह काम पांच चरणों में होगा।

विज्ञापन
Damoh Jageshwardham corridor will be built like Mahakal Lok at a cost of Rs 100 crore
राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य कॉरिडोर बनने जा रहा है। शुक्रवार को पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बांदकपुर में आयोजित ट्रस्ट कॉरिडोर संबंधी बैठक में इस परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कॉरिडोर महाकाल लोक की तर्ज पर बनाया जाएगा। इस मौके पर पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल भी मौजूद थे। बैठक के दौरान एक प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा, "यह सभी की इच्छा थी कि यहां एक भव्य कॉरिडोर बने और भगवान भोलेनाथ का जागेश्वर धाम विकसित हो। भगवान जागेश्वर नाथ की कृपा से मुझे यह मंत्रालय सौंपा गया है। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से यह कॉरिडोर पांच चरणों में बनेगा। महाकाल लोक की तरह इस परियोजना को धीरे-धीरे बढ़ाते हुए पूरा किया जाएगा। इस विकास कार्य से किसी को कोई असुविधा नहीं होगी। हमने दुकानों के लिए भी पर्याप्त स्थान सुनिश्चित किया है, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री लोधी ने कहा, "जागेश्वर धाम की विचारधारा के आधार पर इस कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस वृहद योजना को समझा और इसमें सहयोग करने की इच्छा जताई। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद, हम आगे के काम को भी धीरे-धीरे बढ़ाएंगे।"

पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा था कि "जब हमारी सरकार बनेगी, तो हम बांदकपुर में कॉरिडोर बनाएंगे। यह सौभाग्य की बात है कि सरकार बनने के बाद इस परियोजना की घोषणा की गई, और संस्कृति विभाग के मंत्री के रूप में धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इसे आगे बढ़ाया।" चीफ इंजीनियर प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्राप्त सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए एक प्लान तैयार किया गया है। यह प्लान प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, और आर्किटेक्ट्स इस प्रोजेक्ट को गाइड करेंगे। आर्किटेक्ट्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी रहेंगी, और उनके प्रतिनिधि यहां उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed