फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Hindu-Muslim violence: DIG reaches Damoh, action will be taken against encroachment of accused

Damoh Hindu-Muslim violence: दमोह पहुंचे डीआईजी, आरोपियों के अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई, पुलिस बल तैनात

Tue, 06 Feb 2024 12:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 06 Feb 2024 12:07 PM IST
सार

मस्जिद परिसर के टेलर से मारपीट और हाफिज के साथ बदसलूकी का विवाद इतना बढ़ गया कि यह मामला प्रदेश सरकार तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ट्वीट के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। 

विज्ञापन
Damoh Hindu-Muslim violence: DIG reaches Damoh, action will be taken against encroachment of accused
दमोह पहुंचे सागर डीआईजी सुनील जैन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह में कोतवाली में हुए घटनाक्रम की समीक्षा करने सोमवार को सागर डीआईजी सुनील जैन दमोह पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं, मंगलवार सुबह से कसाई मंडी क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही  यदि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया होगा तो उस पर भी कार्रवाई होगी। इनके अतिक्रमण चिह्नित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मस्जिद परिसर के टेलर से मारपीट और हाफिज के साथ बदसलूकी का विवाद इतना बढ़ गया कि कोतवाली में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने कोतवाली में पुलिस के सामने हाथ काटने जैसी धमकी दे डाली। इसके बाद यह मामला प्रदेश सरकार तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ट्वीट के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी मामले को लेकर सागर डीआईजी सुनील कुमार जैन सोमवार शाम दमोह पहुंचे और सर्किट हाउस पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल और एसपी सुनील तिवारी के अलावा और भी पुलिस अधिकारियों के साथ घटना की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


तीन फरवरी को बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कोतवाली का घेराव कर माहौल बिगाड़ने वाले शब्द कहे थे। दमोह पुलिस ने करीब 40 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में इस प्रकार हुए घटनाक्रम
दमोह में मस्जिद के टेलर और हाफिज से मारपीट के विरोध में कुछ लोगों ने कोतवाली में पुलिस के सामने उपद्रवमचाकर सांप्रदायिक माहौल खराब कर पुलिस के सामने हाथ काटने की धमकी दी थी। इस मामले के तीन आरोपियों अकरम राइन, जीशान खान, मुबीन कुरेशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल लाया गया और उसके बाद उन्हें जिला न्यायालय में पेश किया गया है। कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है, जैसे-जैसे नाम सामने आएंगे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने दिए हैं सख्त कार्रवाई के निर्देश
सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए अपने x पर लिखा है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दमोह एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा दमोह में उपद्रवियों ने कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया, जिसे पुलिस-प्रशासन ने समय पर संभाल लिया मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश में शांति बनाए रखना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

40 लोगों पर दर्ज हुआ है मामला
बता दें इसके पहले दमोह एसपी सुनील तिवारी के द्वारा बताया गया था की वर्ग विशेष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया था और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया गया था।  जिन्हे बलपूर्वक हटाया गया था। ऐसे करीब 40 लोगों पर धारा 153 ए,141,147 के तहत मामला दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है। इसके बाद इनकी संख्या बड़ भी सकती है।


यह था पूरा मामला
जिला जेल के पास शनिवार  रात  9:30 बजे 4 असामाजिक तत्वों ने मस्जिद मार्केट के टेलर अंसार खान के साथ गाली-गलौज करते हुए झूमाझपटी कर मारपीट कर दी थी। बीच बचाव करने पहुंचे मस्जिद के पेश इमाम हाफिज के साथ भी झूमाझटकी की गई और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। जैसे ही लोगों को यह जानकारी लगी तो बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और घेराव कर दिया। भारी भीड़ के बीच व्यवस्थाएं बिगड़ गई। काफी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। रात 11 बजे तक थाने में गहमा-गहमी का माहौल रहा। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 294, 323, 506 और 427 धारा के तहत मामला दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed