फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Gas cylinder leakage while making tea, woman burnt; Husband also got burnt while saving

Damoh: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर लीकेज होने से भड़की आग, महिला झुलसी; बचाते समय पति भी झुलसा

Mon, 22 Jan 2024 04:19 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 04:19 PM IST
सार

रानी दुबे गैस पर चाय बना रही थी। सिलेंडर में लीकेज होने से रानी के कपड़ों में आग लग गई और पूरा शरीर आग की लपटों में घिर गया। चिल्लाने पर पति सोनू दुबे भी आ गया और पत्नी को बचाने का प्रयास किया और दोनों आग में झुलस गए।

विज्ञापन
Damoh: Gas cylinder leakage while making tea, woman burnt; Husband also got burnt while saving
थाना क्षेत्र में चाय बनाते समय गैस लीकेज से भड़की आग में महिला झुलस गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के गूगराकला गांव में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर लीकेज होने से महिला को आग लग गई। इसे बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां तहसीलदार की मौजूदगी में महिला के बयान लिए गए। इसके बाद पत्नी के 90 प्रतिशत जलने के कारण उसे जबलपुर रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार रात 24 वर्षीय सुष्मिता उर्फ रानी दुबे गैस पर चाय बना रही थी। सिलेंडर में लीकेज होने से रानी के कपड़ों में आग लग गई और पूरा शरीर आग की लपटों में घिर गया। चिल्लाने पर पति सोनू दुबे भी आ गया और पत्नी को बचाने का प्रयास किया और दोनों आग में झुलस गए। परिवार के अन्य लोगों ने आग को बुझाया और दोनों को गंभीर हालत में तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ भेजा गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया और उसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे और पति दोनों को जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


केरवना चौकी प्रभारी पवन तिवारी ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो करीब 90 प्रतिशत झुलस गई और बचाने में पति भी झुलस गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। महिला को जबलपुर रेफर कर दिया गया है जहां पर स्थति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed