फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Ganja was being smuggled in a truck filled with iron rods going from Raipur to Chhatarpur

Damoh: रायपुर से छतरपुर जा रहे लोहे के सरिए से भरे ट्रक में हो रही थी गांजे की तस्करी, बटियागढ़ पुलिस ने पकड़ा

Sat, 09 Sep 2023 04:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 04:23 PM IST
सार

Damoh News: रायपुर (छत्तीसगढ़) से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के लिए जा रहे लोहे के सरिए से भरे ट्रक में गांजे की तस्करी हो रही थी। दमोह जिले से गुजरने पर बटियागढ़ पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Damoh Ganja was being smuggled in a truck filled with iron rods going from Raipur to Chhatarpur
गांजा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह की बटियागढ़ थाना पुलिस ने छतरपुर जा रहे लोहे के सरिए से भरे ट्रक से 21 किलो  गांजा बरामद किया है, जिसका परिवहन अवैध तरीके से किया जा रहा था। पुलिस ने गांजा बरामद कर ट्रक को जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस तरह से गांजा की तस्करी देखकर पुलिस भी हैरान है कि अब अवैध नशे का कारोबार करने वाले लोगों के द्वारा इस प्रकार के प्रयोग भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बटियागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लोहे के सरिए से भरे ट्रक में अवैध रूप से गांजे की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते बटियागढ़-बकस्वाहा मार्ग की छोटी चराई पर लोहे के सरिए से भरे ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें 21 किलो गांजा बोरियों में भरा मिला। पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी-04 एमजी- 5580 को जब्त कर चालक रमजान पिता शाकिर खान निवासी वार्ड 13 जिला छतरपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ट्रक में सरिया लेकर रायपुर से  छतरपुर जा रहा था। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


हटा एसडीओपी नितेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बटियागढ़-बकस्वाहा मार्ग की छोटी चराई पर गांजा परिवहन कर रहे ट्रक की तलाशी ली। उसमें लोहे की सरिया के अलावा 21 किलो गांजा रखा हुआ था, जिसकी बाजार में कीमत करीब चार लाख रुपये से अधिक है। बटियागढ़ पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि ट्रक रायपुर से सरिया लेकर छतरपुर जा रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed