फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Ganesh idol immersed in water got immersed on its own, local people made a video

Damoh News: घाट पर बना था गणेश प्रतिमा का पंडाल, जलस्तर बढ़ा और हो गया प्रतिमा का विसर्जन, वीडियो आया सामने

Thu, 12 Sep 2024 01:21 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:21 PM IST
सार

नदी का बहाव इतना अधिक था कि गणेश प्रतिमा का अपने आप ही विसर्जन हो गया। अनंत चतुर्दशी को छह दिन बाकी हैं, लेकिन इसके पहले ही बाढ़ के पानी में प्रतिमा विसर्जित हो गई। 

विज्ञापन
Damoh Ganesh idol immersed in water got immersed on its own, local people made a video
पानी में विसर्जित होती प्रतिमा

विस्तार

दमोह जिले में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। हटा ब्लॉक में बहने वाली सुनार नदी के समीप नवघाट में विराजमान गणेश प्रतिमा जलमग्न हो गई और बुधवार दोपहर प्रतिमा का अपने आप ही नदी के पानी में विसर्जन हो गया। यह अद्भुत नजारा देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने "जय गणेश" के जयकारों के साथ इस क्षण का वीडियो बनाया, जो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


भारी बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी अधिकारी अलर्ट पर हैं, और एसडीआरएफ की टीम को 24 घंटे तैयार रहने का आदेश दिया गया है। जिले में 24 घंटों के भीतर 8 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है, जो पिछले 10 सालों में पहली बार दर्ज की गई इतनी भारी बारिश है।
विज्ञापन


सुनार नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन
बुधवार को भारी बारिश के बाद सुनार नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि हटा स्थित नवघाट में विराजित गणेश प्रतिमा जलमग्न हो गई। बाढ़ का पानी गणेश पंडाल तक पहुँच गया और समिति के लोगों ने पंडाल को हटाया, लेकिन दोपहर तक नदी का बहाव इतना तेज हो गया कि प्रतिमा का स्वाभाविक रूप से विसर्जन हो गया। अनंत चतुर्दशी में अभी छह दिन बाकी थे, लेकिन प्रतिमा का पहले ही विसर्जन हो गया। संभावना जताई जा रही है कि पानी के स्तर में कमी आने के बाद प्रतिमा को फिर से स्थापित कर विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबेरा में गिरी आकाशीय बिजली, आठ लोग घायल
जबेरा ब्लॉक के बंशीपुर गांव में टापू पर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा था, तभी रात्रि 9 बजे के करीब मंदिर के पास आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए ग्रामीण जैसे ही टापू से नीचे उतरे, उन्हें बाढ़ ने चारों तरफ से घेर लिया। प्रशासन को तत्काल जानकारी दी गई, और एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट के सहारे सभी को सुरक्षित निकाला। घायलों में पवन चौबे, दशरथ लोधी, अमित दुबे, शारदा लोधी, हर्षवर्धन लोधी, गजराज सिंह लोधी, नर्मदा सिंह, और लाखन सिंह को जबेरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed