फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Four girl students who came to Damoh to study in college are missing

Damoh News: पढ़ने दमोह आईं दो बहनों समेत चार छात्राएं लापता, रात को खुलवाया गया कॉलेज

Tue, 30 Jul 2024 01:30 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:30 PM IST
सार

दमोह पढ़ने आई चार छात्राएं गायब हो गई हैं। इनमें दो सगी बहने हैं। कॉलेज को रात में खुलवाकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। पता चला कि चारों कॉलेज आई ही नहीं थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Four girl students who came to Damoh to study in college are missing
इसी कालेज से लापता हुई छात्राएं

विस्तार

दमोह के कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज की चार छात्राएं सोमवार से लापता हैं। ये छात्राएं अपने गांव से कॉलेज में किताबें जमा करने की बात कहकर दमोह आई थीं, लेकिन वे कॉलेज नहीं पहुंचीं। जब शाम तक वे घर नहीं लौटीं, तो उनके परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लापता छात्राओं में से दो सगी बहनें हैं, और वे अलग-अलग गांवों की निवासी हैं।

विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों ने छात्राओं की खोजबीन की, लेकिन जब वे गांव लौटने वाली आखिरी बस में भी नहीं मिलीं, तो वे दमोह पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने रात में कॉलेज खुलवाकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए, लेकिन इनमें से कोई भी छात्रा कॉलेज में नहीं दिखी। ये चारों छात्राएं इसी साल कॉलेज में पढ़ाई के लिए आई थीं। रोज़ाना यात्री बस से कॉलेज आती-जाती थीं। सोमवार को उनके घर न लौटने और मोबाइल फोन बंद होने से परिजन चिंतित हो गए और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


केएन कॉलेज के प्राचार्य पीएल जैन ने बताया कि उन्हें देर रात पुलिस से सूचना मिली, जिसके बाद वे कॉलेज पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।  दमोह के सीएसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि चार छात्राओं के लापता होने की खबर मिली है। पुलिस ने शहरभर के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गायब छात्राओं की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed