फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Forest workers of two districts looking for injured deer which was hit by an arrow

Damoh News: घायल हिरण की तलाश में जुटे दो जिले के वनकर्मी, शिकार के लिए मारा गया तीर; तेंदुए की आहट भी

Fri, 29 Nov 2024 01:35 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 01:35 PM IST
सार

मड़ियादो बफरक्षेत्र अधिकारी जीएस चौहान ने बताया कि छतरपुर जिले के भरतला बीट अंतर्गत पीएफ 396 में तीर से घायल हिरण होने की सूचना मिली थी। घायल हिरण की तलाश के लिए जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Damoh Forest workers of two districts looking for injured deer which was hit by an arrow
घायल हिरण को ढूंढ रहे वनकर्मी

विस्तार

दमोह जिले के मड़ियादो परिक्षेत्र अंतर्गत मनकपुरा-चौरैया मार्ग पर तीर लगने से घायल हिरण को शुक्रवार को राहगीरों ने देखा। इसकी सूचना दमोह वन मंडल अधिकारी को दी गई। इसके बाद मड़ियादो बफरजोन, छतरपुर जिले की बाजना रेंज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल हिरण की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के रजपुरा निवासी जितेंद्र सोनी जटाशंकर धाम जा रहे थे। उन्हें चौरैया मार्ग पर घायल हिरण दिखाई दिया। जितेंद्र सोनी ने बताया कि हिरण के शरीर में पीछे के हिस्से से तीर आरपार हो गया था। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दमोह डीएफओ को दी। मड़ियादो बफरक्षेत्र अधिकारी जीएस चौहान ने बताया कि छतरपुर जिले के भरतला बीट अंतर्गत पीएफ 396 में तीर से घायल हिरण होने की सूचना मिली थी। फिलहाल जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है, लेकिन अभी घायल हिरण नहीं मिला है।
विज्ञापन


इधर, खेतों में मिले तेंदुए के पदचिह्न
दमोह जिले के सगोनी वन परिक्षेत्र के ग्राम पटेरिया से सटे जंगल के समीप खेतों में तेंदुए के पदचिह्न मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अखिलेश चौरसिया ने वनकर्मियों को मौके पर भेजा। उन्होंने मुनादी करवाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने और मवेशियों को जंगल की ओर न ले जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घायल हिरण को ढूंढ रहे वनकर्मी

 खेत में मिले तेंदुए के पगमार्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed