{"_id":"66adfbed65af7f00570065e5","slug":"damoh-forest-watchman-died-after-falling-into-gorkha-river-along-with-his-bike-the-accident-happened-while-returning-from-duty-damoh-news-c-1-1-noi1223-1958905-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: गोरखा नदी में बाइक समेत गिरे वन चौकीदार की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: गोरखा नदी में बाइक समेत गिरे वन चौकीदार की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
Sat, 03 Aug 2024 05:50 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:50 PM IST
सार
जनपद सदस्य यादव के अनुसार नदी के पुल से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिरी है, जिससे चौकीदार की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गोरखा पुल पर रैलिंग नहीं होने के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं। जिसमें लोगों की जान चली जाती है।
विज्ञापन
नदी में डली बाइक
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गोरखा गांव में ड्यूटी से लौट रहा एक वन चौकीदार बाइक सहित नदी गिर गया। शनिवार सुबह उसका शव मिला। जनपद सदस्य सोनी कुमार यादव ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 59 वर्षीय संतोष यादव के रूप की। घटना की जानकारी लगते ही तेंदूखेड़ा उपनिरीक्षक आरके गोस्वामी और आरक्षक नीरज नामदेव घटना स्थल पहुंचे और शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए तेंदूखेड़ा लाया गया।
विज्ञापन
ड्यूटी से लौट रहा था चौकीदार
संतोष यादव वन पट्टी चौकी में चौकीदारी करता था। शुक्रवार की रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर जा रहा था। इस दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पुल पर बाइक अनियंत्रित हो गई और संतोष बाइक समेत नदी में जा गिरा, शनिवार सुबह उसका शव मिला। परिवार के लोगों को घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई। उसके बाद स्थल पर सैकड़ों लोग पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला। जनपद सदस्य यादव के अनुसार नदी के पुल से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिरी है, जिससे चौकीदार की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गोरखा के पुल पर हर वर्ष ऐसे हादसे होते रहते हैं। जिसमें लोगों की जान चली जाती है। क्योंकि, पुल आज भी बिना रैलिंग का है।
विज्ञापन
अध्यक्ष और चौकीदार थे पिता
मृतक के बेटे गोविंद गोविद यादव ने बताया कि उनके पिता कई वर्षों से वन विभाग में दो पदों पर सेवाएं दे रहे थे। गोरखा समिति के अध्यक्ष पद के साथ चौकीदारी भी करते थे। शुक्रवार को रात को वे पट्टी चौकी गए हुए थे। सुबह ग्रामीणों ने आकर बताया कि उनके पिता नदी से नीचे गिर गए हैं। हम लोगों ने जब जाकर देखा तो पिता का शव नदी में पड़ा था। मामले में तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे ने बताया की संतोष यादव वन समिति अध्यक्ष और सुरक्षा श्रमिक दोनों पदों पर पदस्थ थे और पूरी ईमानदारी से अपनी सेवाएं देते थे। घटना दुःखद है, घटना की सूचना वनमंडल अधिकारी दमोह को दी है, जो भी विभागीय स्तर पर सहयोग मिलता होगा उसके परिवार को दिया जाएगा।
विज्ञापन
