फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh Forest watchman died after falling into Gorkha river along with his bike

Damoh News: गोरखा नदी में बाइक समेत गिरे वन चौकीदार की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

Sat, 03 Aug 2024 05:50 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2024 05:50 PM IST
सार

जनपद सदस्य यादव के अनुसार नदी के पुल से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिरी है, जिससे चौकीदार की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गोरखा पुल पर रैलिंग नहीं होने के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं। जिसमें लोगों की जान चली जाती है।

विज्ञापन
damoh Forest watchman died after falling into Gorkha river along with his bike
नदी में डली बाइक

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गोरखा गांव में ड्यूटी से लौट रहा एक वन चौकीदार बाइक सहित नदी गिर गया। शनिवार सुबह उसका शव मिला। जनपद सदस्य सोनी कुमार यादव ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 59 वर्षीय संतोष यादव के रूप की। घटना की जानकारी लगते ही तेंदूखेड़ा उपनिरीक्षक आरके गोस्वामी और आरक्षक नीरज नामदेव घटना स्थल पहुंचे और शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए तेंदूखेड़ा लाया गया।

विज्ञापन


ड्यूटी से लौट रहा था चौकीदार
संतोष यादव वन पट्टी चौकी में चौकीदारी करता था। शुक्रवार की रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर जा रहा था। इस दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पुल पर बाइक अनियंत्रित हो गई और संतोष बाइक समेत नदी में जा गिरा,  शनिवार सुबह उसका शव मिला। परिवार के लोगों को घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई। उसके बाद स्थल पर सैकड़ों लोग पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला। जनपद सदस्य यादव के अनुसार नदी के पुल से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिरी है, जिससे चौकीदार की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गोरखा के पुल पर हर वर्ष ऐसे हादसे होते रहते हैं। जिसमें लोगों की जान चली जाती है। क्योंकि, पुल आज भी बिना रैलिंग का है। 
विज्ञापन


अध्यक्ष और चौकीदार थे पिता
मृतक के बेटे गोविंद गोविद यादव ने बताया कि उनके पिता कई वर्षों से वन विभाग में दो पदों पर सेवाएं दे रहे थे। गोरखा समिति के अध्यक्ष पद के साथ चौकीदारी भी करते थे। शुक्रवार को रात को वे पट्टी चौकी गए हुए थे। सुबह ग्रामीणों ने आकर बताया कि उनके पिता नदी से नीचे गिर गए हैं। हम लोगों ने जब जाकर देखा तो पिता का शव नदी में पड़ा था। मामले में तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे ने बताया की संतोष यादव वन समिति अध्यक्ष और सुरक्षा श्रमिक दोनों पदों पर पदस्थ थे और पूरी ईमानदारी से अपनी सेवाएं देते थे। घटना दुःखद है, घटना की सूचना वनमंडल अधिकारी दमोह को दी है, जो भी विभागीय स्तर पर सहयोग मिलता होगा उसके परिवार को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed