फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Face-to-face collision between bikes, both bikers killed, four injured, incident in Shakha village

Damoh News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक चला रहे युवकों की मौत, चार घायल

Tue, 24 Sep 2024 01:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 01:31 PM IST
सार

नोहटा थाना के एएसआई अक्षयेंद्रनाथ पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Damoh Face-to-face collision between bikes, both bikers killed, four injured, incident in Shakha village
हादसे में घायल हुए लोग।

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाखा गांव में मंगलवार सुबह भूलन माता पुलिया मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे में घायल  दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शाखा गांव में दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। एक बाइक पर चार लोग सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। घायलों को तुरंत नोहटा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


बाइक चालक शिव प्रसाद पिता राम चरण महोबिया (45) निवासी हिनौती ठेंगा पटी को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दूसरे बाइक चालक लोकेंद्र पिता खेलन सिंह (30) निवासी मुडारी जुझार की हालत गंभीर थी, जिसे जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य घायलों में मृतक लोकेंद्र की पत्नी रजनी (25), पुत्र येलेश (5) और अंशु (2) गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा, शिव प्रसाद की बाइक में सवार एक युवती भी घायल हुई है। नोहटा थाना के एएसआई अक्षयेंद्रनाथ पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed