फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Electricity company contractor cut down many fruit trees without permission no action

Damoh: बिना अनुमति बिजली कंपनी ठेकेदार ने काट दिए कई फलदार पेड़, अधिकारियों को जानकारी के बाद भी कार्रवाई नहीं

Wed, 18 Sep 2024 08:10 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 18 Sep 2024 08:10 PM IST
सार

राजघाट से हनुमत खेड़ा गांव तक बिजली लाइन विस्तारीकरण का काम चल रहा है। इस मार्ग पर सड़क किनारे आम, जामुन सहित अन्य हरे भरे पेड़ों की ठेकेदार द्वारा कटाई की गई। जबकि इनको काटने के लिए राजस्व विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई।

विज्ञापन
Damoh Electricity company contractor cut down many fruit trees without permission no action
सड़क किनारे कटा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में जबेरा ब्लॉक के राजघाट कुलुआ दिनारी मार्ग पर बिजली ठेकेदार के द्वारा बिना अनुमति कई फलदार पेड़ काट दिए गए। बिजली लाइन बिछाने के लिए यह पेड़ काटे गए हैं, लेकिन किसी की अनुमति नहीं ली गई। अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पर्यावरण को बचाने के लिए जहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं, बगैर अनुमति के सड़क किनारे किनारे लगे हरे भरे फलदार पेड़ों की कटाई हो रही है।

विज्ञापन


बता दें कि यह काम बिजली लाइन डालने के लिए राजघाट कुलुआ दिनारी मार्ग पर किया जा रहा है। जबेरा तहसील के राजघाट से हनुमत खेड़ा गांव तक बिजली लाइन विस्तारीकरण का काम चल रहा है। इस मार्ग पर सड़क किनारे आम, जामुन, नीम, बामूरा, बबुल सहित अन्य हरे भरे पेड़ों की ठेकेदार कटाई की गई। जबकि इनको काटने के लिए राजस्व विभाग से न तो कोई अनुमति ली गई और न इसकी कोई जानकारी दी गई थी। नोहटा नायब तहसीलदार राजेश साहू को हरे भरे पेड़ की कटाई की जानकारी एक सप्ताह पूर्व में दी गई तो मौके पर पटवारी को भेज कर जांच करवाने की बात कही गई। लेकिन इस दौरान भी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई बदस्तूर जारी रही।
विज्ञापन


रज्जू सिंह लोधी हनुमत खेड़ा ने बताया, राजघाट कुलुआ दिनारी मार्ग पर किनारे लगे सैकड़ों पेड़ों की कटाई बिजली लाइन विस्तारीकरण के नाम पर ठेकेदार के द्वारा की गई है, जिसमें फलदार दर्जनों पेड़ जड़ से काट दिए गए हैं। ठेकेदार पेड़ों की डाले छाटने की बजाए पूरे पेड़ों को कटवाने में जुटा है। जब पेड़ों की कटाई के मामले में नोहटा नायब तहसीलदार राजेश साहू से बात की गई तो उन्होंने बताया उनके पास पेड़ों की डाल छटाई व पेड़ों को काटने की अनुमति के लिए कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया। पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने पर इसकी जांच के लिए पटवारी को भेजकर जांच प्रतिवेदन देने को कहा था। लेकिन अभी तक जांच प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्का पटवारी विपुल श्रीवास्तव का कहना है कि मैंने अपने हल्का में करीब 15 से अधिक पेड़ों के काटने की जानकारी नायब तहसीलदार को दे दी है, बाकी पेड़ दूसरे हल्के में कटे हैं। जब पेड़ों की कटाई का जांच प्रतिवेदन पटवारी के द्वारा नायब तहसीलदार को दे दिया गया है तो फिर भी ठेकेदार पर न तो अभी तक कार्रवाई की गई और न ही पेड़ों की कटाई रुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed