{"_id":"6738178f23fae41f060670d2","slug":"damoh-due-to-old-rivalry-murder-of-a-young-man-with-a-sharp-weapon-in-hardua-mangarh-village-police-engaged-in-investigation-damoh-news-c-1-1-noi1223-2321721-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पुरानी रंजिश में युवक की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पुरानी रंजिश में युवक की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
Sat, 16 Nov 2024 10:00 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:00 AM IST
सार
तेंदूखेड़ा एसडीओपी ने बताया कि दमोह के हरदुआ मानगढ़ में युवक की हत्या हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सुबह पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मोजूद परिजन
विस्तार
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार चौकी अंतर्गत हरदुआ मानगढ़ गांव में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात आरोपियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, वहीं नोहटा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को दमोह जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हरदुआ मानगढ़ गांव निवासी 40 वर्षीय भरत दुबे के सिर पर अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने शव को सुनसान इलाके में पड़ा देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर के पिछले हिस्से में हमला किया गया था, जिससे वहां से खून बह रहा था।
परिजनों का आरोप है कि भरत की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। हालांकि, पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर अभी किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीओपी देवी सिंह, नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह और बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
तेंदूखेड़ा एसडीओपी का कहना है कि हरदुआ मानगढ़ में भरत दुबे की हत्या हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार सुबह पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।