फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Due to leakage of line of Satdharu scheme in Deori Liladhar village fields filled with water

Damoh: देवरी लीलाधर गांव में सतधरू योजना की लाइन लीकेज होने से खेतों में भरा पानी, किसान बोले- फसल नष्ट हो गई

Mon, 18 Mar 2024 10:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 10:13 PM IST
सार

दमोह जिले के देवरी लीलाधर गांव में सतधरू योजना की लाइन लीकेज होने से खेतों में पानी भर गया। वहीं, किसानों का कहना है कि पानी भरने से हमारी फसलें नष्ट हो गईं।

विज्ञापन
Damoh Due to leakage of line of Satdharu scheme in Deori Liladhar village fields filled with water
खेत में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह की ग्राम पंचायत देवरी लीलाधर गांव में सतधरू परियोजना की पाइप लाइन फूटने से किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। पहले मौसम की मार और अब पाइप लाइन लीकेज से किसानों की कमर टूट गई।

विज्ञापन


दरअसल, सतधरू परियोजना की लाइन के तहत किसानों के खेतों के आसपास में बिछाई गई भूमिगत पाइप लाइन किसानों ने लिए परेशानी का सबब बन गई है। भूमिगत पाइप लाइन में लीकेज के चलते निकली पानी की जलधारा खेतों से निकल गई, जिसके कारण खेत तालाब बन गए हैं और किसानों के खेतों में लगी फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


देवरी लीलाधर निवासी किसान सुमेर सिंह, राम सिंह आदिवासी ने बताया कि चार एकड़ की कृषि भूमि में पाइप लाइन के लीकेज से निकली जलधारा की वजह से पहले दो एकड़ में लगी बटरा की फसल नष्ट हो गई थी। वहीं, गेंहू और चना की फसल काट नहीं पा रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे परेशान होकर किसानों ने अपने खेतों में भरे पानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए फसलों की बर्बादी का यह मंजर दिखाया है। ताकि अधिकारी जल्द से जल्द सुधार करवा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed