फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Due to fault in the wiring of the bus going to Jabalpur

Damoh: जबलपुर जा रही बस की वायरिंग में फॉल्ट से यात्रियों में हड़कंप, धुआं भरने से मची अफरा तफरी

Fri, 01 Sep 2023 11:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 11:32 PM IST
सार

दमोह से जबलपुर जा रही बस के वायरों में फॉल्ट हो गया और धीरे-धीरे बस के अंदर धुआं भरने लगा और कुछ ही देर में धुआं पूरी बस के अंदर फैल गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया

विज्ञापन
Damoh: Due to fault in the wiring of the bus going to Jabalpur
दमोह से जबलपुर जा रही बस के तारों में फॉल्ट हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह से जबलपुर जा रही बस शुक्रवार दोपहर जब कुछ ही दूरी तय कर पाई थी। इसी दौरान बस के अंदर वायरिंग में कहीं फॉल्ट हो गया और बस के अंदर धुआं भरने लगा। चालक कुछ समझ पाता तब तक बस के अंदर काफी धुआं भर गया था। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने बस रोकने के लिए कहा। सुधार कार्य के बाद बस को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि मां वैष्णो देवी कंपनी की बस दमोह से जबलपुर जा रही थी। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे मारुताल टोलटैक्स के पास अचानक बस चालक के पास वायरों में फॉल्ट हो गया और धीरे-धीरे बस के अंदर धुआं भरने लगा और कुछ ही देर में धुआं पूरी बस के अंदर फैल गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। उस समय तक चालक ने बस नहीं रोकी, लेकिन कुछ देर बाद बस रोककर यात्रियों को नीचे उतारा गया और सुधार कार्य के बाद बस को आगे की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि त्यौहार के मौके पर बसें ओवरलोड चल रही हैं, लेकिन परिवहन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। दिखावे के लिए आसपास के ग्रामीण अंचल में कार्रवाई कर दी जाती, लेकिन शहर के अंदर जिस प्रकार से वाहनों का संचालन होता है उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। यात्रियों से मनमान पैसे लिए जाते हैं और उन्हें किराए की भी जानकारी नहीं होती, लेकिन इस पर भी परिवहन विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed