फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Drunken husband of Asha worker entered Anganwadi center, children left food and ran away crying

Damoh News: आंगनवाड़ी केंद्र में घुस गया आशा कार्यकर्ता का शराबी पति, खाना छोड़ रोते हुए भागे बच्चे

Wed, 14 Aug 2024 05:29 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2024 05:29 PM IST
सार

बुधवार दोपहर 1 बजे आंगनबाड़ी केंद्र में सभी बच्चे खाना खा रहे थे। इसी दौरान आशा कार्यकर्ता सविता वंशवर्ती का पति प्रेम वंशवर्ती शराब के नशे में केंद्र के अंदर आ गया और गाली गलौज कर खाना खाने की जिद करने लगा। इसे देख खाना खा रहे बच्चे डर के मारे सहम गए और रोने लगे।

विज्ञापन
Damoh Drunken husband of Asha worker entered Anganwadi center, children left food and ran away crying
खाने की थाली छोड़ भागे बच्चे

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा अंतर्गत मुडारी गांव में संचालित एक आंगनवाड़ी केंद्र में बुधवार दोपहर आशा कार्यकर्ता का शराबी पति आंगनवाड़ी में घुस गया। इससे वहां खाना खा रहे बच्चे डर गए और रोने लगे। डर के मारे खाने की थाली छोड़ बच्चे बाहर निकल आए।
विज्ञापन


शराबी काफी देर तक वहां हंगामा करता रहा। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और युवक वहां से चला गया। शराबी ने इतनी अधिक शराब का सेवन कर लिया था कि डायल हंड्रेड पुलिस उसे लेने पहुंची थी। लेकिन वह होश में नहीं था जिससे पुलिस भी वापस रवाना हो गई।
विज्ञापन


खाने की जिद कर रहा था
जानकारी देते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता वंशवर्ती ने बताया कि बुधवार दोपहर 1 बजे आंगनबाड़ी केंद्र में सभी बच्चे खाना खा रहे थे। इसी दौरान आशा कार्यकर्ता सविता वंशवर्ती का पति प्रेम वंशवर्ती शराब के नशे में केंद्र के अंदर आ गया और गाली गलौज कर खाना खाने की जिद करने लगा। इसे देख खाना खा रहे बच्चे डर के मारे सहम गए और रोने लगे। किसी तरह शराबी को केंद्र से बाहर निकाला तो वह बाहर आकर भी काफी देर हंगामा करता रहा और खाना खाने की जिद पर अड़ गया। बच्चे बिना खाना खाए ही केंद्र से बाहर आकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा- अब पुलिस को सौंप देंगे
इस बात की जानकारी जब स्थानीय लोगों को लगी और वह पहुंचे तो शराबी वहां से भाग गया। तब घटना की जानकारी डायल हंड्रेड पुलिस को दी गई। साथ ही बच्चों को वापस केंद्र बुलाकर खाना खिलाया गया। पुलिस जब शराबी युवक को पकड़ने पहुंची तो वह इतना अधिक शराब के नशे में था कि उसे खुद ही होश नहीं था। जिससे पुलिस वापस रवाना हो गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि बच्चों को चुप कराकर खाना खिलाया गया है। साथ ही ग्रामीणों ने कहा है कि यदि अबकी बार इस प्रकार की हरकत होगी तो वह पुलिस को अपने साथ ही लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed