फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh District President Indrapal Patel has also been punished in Devendra Chaurasia murder case

Damoh News: देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में जनपद अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल को भी हुई सजा, जाएगा अध्यक्ष का पद

Mon, 02 Dec 2024 08:03 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2024 08:03 PM IST
सार

दमोह के हटा में देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के आरोपी जनपद पंचायत अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, जिससे उनका अध्यक्ष पद भी समाप्त होगा। 25 आरोपियों को एक साथ सजा मिली, जिनमें 12 को केंद्रीय जेल भेजा जाएगा। पटेल ने जेल में रहते हुए 2022 में चुनाव जीता था और 2 साल तक अध्यक्ष रहे। 

विज्ञापन
Damoh District President Indrapal Patel has also been punished in Devendra Chaurasia murder case
मृतक देवेंद्र चौरसिया

विस्तार

दमोह के हटा में बहुचर्चित देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के आरोपी जनपद पंचायत अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल को अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इससे उनका अध्यक्ष पद भी समाप्त हो जाएगा, और पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 44 के तहत निर्वाचन अधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि पटेल ने जेल में रहते हुए जुलाई 2022 में गैसाबाद जनपद से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। इसके बाद, 5 अगस्त 2022 को पैरोल पर आकर उन्होंने शपथ ली और दो साल तक जनपद पंचायत अध्यक्ष रहे। न्यायालय ने 30 नवंबर को हत्या के आरोप में उन्हें दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

अब, पंचायती राज अधिनियम की धारा 44 के तहत पटेल का पद खाली हो जाएगा, और इसके लिए कलेक्टर को फैसले की प्रति भेजी जाएगी, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे। पद रिक्त होने के बाद जनपद पंचायत हटा में 16 सदस्य सम्मेलन करेंगे, जिसमें अगला अध्यक्ष कुर्मी जाति से होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में कुल 25 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, जिनमें से 12 आरोपियों को केंद्रीय जेल भेजा जाएगा। इनमें इंद्रपाल पटेल, श्रीराम शर्मा, शैलू उर्फ शैलेंद्र, अमजद पठान, सोहिल पठान, शाहरुख खान और अन्य शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed