फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: District Panchayat District Coordinator arrested taking bribe of four thousand rupees

Damoh: जिला पंचायत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Thu, 19 Sep 2024 04:51 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2024 04:51 PM IST
सार

शिकायतकर्ता अभाना गांव के ऑडिट ऑफिसर मनोज पटेल ने आरोप लगाया था कि सेन पंचायत ऑडिट के बदले हर पंचायत से 2,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। लोकायुक्त ने शिकायत और वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर ट्रैप लगाकर जिला पंचायत कार्यालय में हरचरण सेन को रंगे हाथों पकड़ा।

विज्ञापन
Damoh: District Panchayat District Coordinator arrested taking bribe of four thousand rupees
रिश्वत लेने वाला आरोपी कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिला पंचायत में पदस्थ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर हरचरण सेन को गुरुवार दोपहर सागर लोकायुक्त ने चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई जिला पंचायत कार्यालय में ही की गई। जिसके बाद कई परियोजनाओं के अधिकारियों में हड़कंप सा मच गया। क्योंकि कुछ समय पूर्व भी यहां इसी तरह एक कार्रवाई की गई थी। कर्मचारी को ट्रैप कराने वाले अभाना गांव निवासी ऑडिट ऑफिसर मनोज पटेल ने बताया कि उन्हें कलेक्टर के आदेश पर पंचायतों की ऑडिट करनी पड़ती है। इसके एवज में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर हरचरण सेन के द्वारा उनसे प्रत्येक पंचायत से दो हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी, जो वह नहीं दे सकते थे।
विज्ञापन


पहले उन्होंने काफी प्रयास किया कि कर्मचारी उनकी बात को समझ जाए, लेकिन हरचरण पैसे के बिना काम करने तैयार नहीं था और एक पंचायत का नोटिस भी काट दिया था। दो पंचायतों से चार हजार रूपए की रिश्वत की मांग आरोपी के द्वारा की गई। इसकी शिकायत 17 सितंबर को सागर लोकायुक्त में की गई। इसके बाद वॉइस रिकार्डिंग दी गई और गुरुवार को चार हजार रुपये रिश्वत देना तय हुआ। जिला पंचायत कार्यालय में जेसे ही रिश्वत की राशि दी गई लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम संबंधित कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में डीएसपी मंजू सिंह, प्रधान आरक्षक महेश हजारी, आरक्षक विक्रम सिंह,सुरेंद्र सिंह, आशुतोष व्यास की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed