फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Crime: Outrage in Hindu organization after cow killing in Damoh

Damoh News: गाय का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा युवक, हिंदू संगठन में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी, जानें मामला

Tue, 12 Mar 2024 10:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 12 Mar 2024 10:49 AM IST
सार

थाने पहुंचे युवक ने पुलिस से कहा मेरी गाय को किसी ने काट दिया है। हिंदू संगठन के लोगों ने युवक पर ही आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Damoh Crime: Outrage in Hindu organization after cow killing in Damoh
गाय की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में फिर गोकशी का मामला सामने आया है। इस बार एक युवक गाय का कटा सिर लेकर ही कोतवाली पहुंच गया। पुलिस को बताया कि उसकी गाय को किसी ने काट दिया है। हिन्दू संगठन के लोगों का कहना है उक्त युवक समुदाय विशेष का है। लोगों ने मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले कसाई मंडी इलाके में रहने वाला एक युवक सोमवार शाम गाय का कटा हुआ सिर लेकर कोतवाली पहुंच गया। उसने टीआई आनंद सिंह को बताया कि किसी ने उसकी गाय को काट दिया है। टीआई ने तत्काल एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


कुछ देर में हिंदू संगठन के लोगों को भी खबर लगी तो वह भी कोतवाली पहुंच गए। तब तक पुलिस ने उस युवक से गाय का सिर लेकर वेटरिनरी अस्पताल में जांच के लिए भिजवा दिया। अब हिंदू संगठन की मांग है कि जो युवक गाय का कटा हुआ सिर लेकर कोतवाली पहुंचा था। वह भी समुदाय विशेष का व्यक्ति है। इसलिए सबसे पहले उसकी जांच होनी चाहिए। कहीं ऐसा तो नहीं उसने खुद ही गोकशी की हो और अपनी बात छुपाने के लिए इस तरह के बहाने बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक पुलिस के पास यह भी जानकारी स्पष्ट नहीं है कि गाय का सिर उसके पास कैसे पहुंचा। युवक के बताए अनुसार पुलिस का कहना है की कोई व्यक्ति उसके घर के पास कटा हुआ सिर  फेंक गया। 


हिंदू संगठन से जुड़े विक्रांत गुप्ता का कहना है यदि इस मामले में ठीक से जांच नहीं हुई तो अब ज्ञापन तक मामला नहीं रुकेगा। अब उग्र आंदोलन होंगे, जिसकी पूरी जवाबदारी प्रशासन की होगी। वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हर पहलू की जांच होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed