{"_id":"67179e3e743aa6d139013628","slug":"damoh-controversy-over-throwing-garbage-of-diwali-cleaning-a-woman-attacked-mother-and-daughter-with-a-sharp-weapon-damoh-news-c-1-1-noi1223-2241179-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दीपावली की सफाई का कचरा फेंकने पर विवाद, महिला ने मां-बेटी पर कर दिया धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दीपावली की सफाई का कचरा फेंकने पर विवाद, महिला ने मां-बेटी पर कर दिया धारदार हथियार से हमला
सार
फिल्टर कॉलोनी में सेन परिवार के घर दीपावली की सफाई का काम चल रहा था। घर का कचरा फेंकने के दौरान मालती सेन नामक महिला का विवाद भावना सेन से हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई, जिसमें मां-बेटी घायल हो गईं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाजरत मां,बेटी
विस्तार
दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के फिल्टर कॉलोनी में मंगलवार दोपहर कचरा फेंकने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक महिला ने धारदार हथियार से हमला कर पड़ोसी मां-बेटी को घायल कर दिया। दोनों घायल महिलाओं को तुरंत इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताया गया कि दीपावली के पर्व के मद्देनजर लोगों के घरों में सफाई और पुताई का काम चल रहा है, जिसके चलते बड़ी मात्रा में कचरा निकल रहा है। सेन परिवार के घर भी सफाई हो रही थी और जब मालती सेन नामक महिला कचरा फेंकने गई, तो पड़ोसी भावना सेन से उसका विवाद हो गया। मामूली तकरार ने जल्दी ही हिंसक रूप ले लिया और मालती ने धारदार हथियार से भावना पर हमला कर दिया। घटना के दौरान भावना की बेटी नैंसी सेन (18) ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसे भी हमला कर घायल कर दिया गया। नैंसी ने बताया कि उसकी मां पर हमला होते देख वह उसे बचाने आई थी, लेकिन हमलावर ने उसे भी मारा।
विज्ञापन
घटना के बाद पड़ोसी लोगों ने घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरा फेंकने को लेकर आए दिन छोटी-छोटी बातें बढ़ जाती हैं, और इस बार मामला गंभीर हिंसा तक पहुंच गया। पुलिस ने उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
