फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Collector Rides on a bicycle For voting awareness, Played Cricket With Children

Damoh News: मतदान जागरुकता के लिए साइकिल से निकले दमोह कलेक्टर, बच्चों के साथ खेले क्रिकेट

Sat, 06 Apr 2024 12:40 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:40 PM IST
सार

दमोह कलेक्टर शनिवार सुबह मतदान के लिए जागरुकता बढ़ाने के अभियान पर साइकिल लेकर निकले। मैदान पर बच्चों को क्रिकेट खेलता देख रुके और उनके साथ क्रिकेट भी खेले।  

विज्ञापन
Damoh Collector Rides on a bicycle For voting awareness, Played Cricket With Children
क्रिकेट खेलते दमोह कलेक्टर

विस्तार

दमोह में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर साइकिल रैली में शामिल हुए। स्कूली बच्चों के साथ इस रेली में शामिल हुए। तहसील ग्राउंड तक उन्होंने साइकिल चलाई। वहां स्कूली बच्चों की क्रिकेट खेलता देख कलेक्टर भी उनके बीच पहुंचे और बल्ला थामकर बेटिंग की। उसके बाद बॉलिंग में भी हांथ आजमाए।

विज्ञापन


कलेक्टर कोचर ने कहा कि मतदान का पर्व देश के लिए गर्व का विषय है। सभी का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग मतदान करें। देश के प्रत्येक नागरिक को मताधिकार मिला है और सभी को अपने इस अधिकार का प्रयोग आवश्यक रूप से करना चाहिए। 26 तारीख को मतदान होगा, जो दिन लगातार नजदीक आ रहा है। लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए स्वीप प्लान के तहत कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

 

Damoh Collector Rides on a bicycle For voting awareness, Played Cricket With Children
दमोह कलेक्टर ने साइकिल रैली में भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला
जागरूकता के लिए निकाली रैली
दमोह में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए शनिवार सुबह दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने जागरुकता अभियान में भाग लिया। साइकिल रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। स्थानीय तहसील मैदान से स्कूली बच्चों के साथ कलेक्टर इस रैली में शामिल हुए। शहर के प्रमुख चौराहों पर भ्रमण करते हुए बच्चों के साथ सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के नारे लगवाए।

बच्चों के साथ खेला क्रिकेट
तहसील ग्राउंड मैदान पर कलेक्टर ने इस जागरुकता रैली का समापन किया। तभी मैदान पर कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बच्चों को खेलता देख कलेक्टर कोचर उनके पास पहुंचे और बल्ला लेकर पहले बेटिंग की। उसके बाद बॉलिंग कर अपनी बालिंग की प्रतिभा को भी दिखाया। इसे देख अन्य अधिकारी कलेक्टर की फिटनिस देखकर हैरान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed