{"_id":"6538dc6b18a67a892708435a","slug":"damoh-clashes-in-hindoria-during-durga-idol-immersion-mp-news-updates-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह के हिंडोरिया में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, वर्ग विशेष के लोगों ने किया पथराव, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह के हिंडोरिया में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, वर्ग विशेष के लोगों ने किया पथराव, कई घायल
Wed, 25 Oct 2023 02:44 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 25 Oct 2023 02:44 PM IST
सार
Damoh news: दमोह जिले में दुर्गा प्रतिमा चल समारोह के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। वर्ग विशेष के लोगों पर पथराव का आरोप है। इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
दमोह के हिंडौरिया थाना क्षेत्र में दो गुटों में झड़प हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के हिंडोरिया में मंगलवार देर रात दुर्गा प्रतिमा चल समारोह के दौरान वर्ग विशेष के लोगों की ओर से पथराव का मामला सामने आया है। चल समारोह में शामिल पांच लोग इस पथराव में घायल हो गए। उन्होंने इस पथराव की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई।
विज्ञापन
घायलों का कहना है कि अखाड़ा नंबर एक जैसे ही बस स्टैंड के पास पहुंचा तभी अज्ञात तत्वों ने पथऱाव शुरू कर दिया। पार्षद प्रेम नारायण साहू के साथ-साथ कृष्ण यादव, अशोक, सुनील, हेमेंद्र समेत कुछ अऩ्य लोग घायल हुए हैं। इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा। घायलों ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दमोह के एडिशनल एसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई की मांग को लेकर समितियों ने दुर्गा प्रतिमाओं का चल समारोह रोक दिया। कुछ समय के लिए नगर में तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में पार्षद प्रेम नारायण साहू ने कहा कि चल समारोह के दौरान वर्ग विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। एक बालक को ज्यादा चोट आई है। हिंडोरिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह जगेट का कहना है की पत्थर फेंकने वाले लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
