{"_id":"65c210cf87507d1ae40a5748","slug":"damoh-christian-books-distributed-in-name-of-moral-education-in-good-shepherd-school-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: गुड शेफर्ड स्कूल में नैतिक शिक्षा के नाम पर बांटी गई ईसाई धर्म की किताबें, प्रबंधन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: गुड शेफर्ड स्कूल में नैतिक शिक्षा के नाम पर बांटी गई ईसाई धर्म की किताबें, प्रबंधन फरार
Tue, 06 Feb 2024 04:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:28 PM IST
सार
दमोह जिले के पथरिया में गुड शेफर्ड स्कूल में नैतिक शिक्षा के नाम पर ईसाई धर्म की किताबें बांट दी गई। जांच शुरू हुई तो प्रबंधन स्कूल में ताला लगाकर गायब हो गया।
विज्ञापन
गुड शेफर्ड स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह के पथरिया में संचालित गुड शेफर्ड स्कूल में बच्चों को नैतिक शिक्षा के नाम पर ईसाई धर्म की पुस्तकें पढ़ाई जा रही थीं। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब वहां पर प्राचार्य का डिमोशन करके उसे शिक्षक बना दिया गया और उसने इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में दर्ज कराई।
विज्ञापन
आयोग के आदेश के बाद डीपीसी ने टीम बनाकर जांच के लिए भेजी तो स्कूल में करीब 30 पुस्तकें ईसाई धर्म से जुड़ी मिलीं। जिन्हें जब्त कराया गया है। इस पर कलेक्टर ने भी इस मामले की जांच के लिए एसडीएम को आदेश दिया है। वहीं, जांच शुरू होने के बाद कोई भी शिक्षक कुछ भी बोलने तैयार नहीं है और स्कूल में ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
लाइब्रेरी में मिली ईसाई धर्म से जुड़ी पांच तरह की किताबें
दमोह डीपीसी मुकेश द्विवेदी ने बताया, यह संस्था हैदराबाद से संचालित है। इस स्कूल में 700 बच्चे दर्ज हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि स्कूल की लाइब्रेरी में पांच प्रकार की किताबें हैं, जो ईसाई धर्म से जुड़ी हैं। इन किताबों की संख्या अधिक है। यह किताबें 2017 में स्कूल लाई थीं। डीपीसी ने बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक स्रोत समन्वयक और जन शिक्षक ने जांच की है। हालांकि, अभी तक धर्मातरण जैसे कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन यह पुस्तकें बच्चों को क्यों दी गई थीं, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल का डिमोशन कर बना दिया शिक्षक
स्कूल के शिक्षक रविशंकर भारती छह माह पूर्व तक गुड शेफर्ड स्कूल में प्रिंसिपल थे। उन्होंने बाल सरंक्षण आयोग और मानव अधिकार आयोग को शिकायत की थी कि स्कूल में ईसाई धर्म की किताबें बांटी जा रही है। जब इसकी जांच की तो यह मामला सामने आया, इसके बाद प्रिंसिपल को शिक्षक बना दिया गया।
