फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh Chief Minister will come to Jabera and will give gifts to dear sisters.

Damoh: जबेरा आएंगे CM यादव, लाड़ली बहनों को देंगे राखी का शगुन और 450 में गैस सिलेंडर योजना का करेंगे शुभारंभ

Fri, 02 Aug 2024 05:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
damoh Chief Minister will come to Jabera and will give gifts to dear sisters.
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते मंत्री धर्मेंद्र सिंह
दमोह जिले के जबेरा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार को आगमन हो रहा है। यहां से वे प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और लाडली बहनों को अतिरिक्त राशि और सस्ती गैस सिलेंडर योजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जबेरा कृषि उपज मंडी में आयोजित होगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं और अधिकारियों के साथ ही पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


सीएम दोपहर 12 बजे हेलिकॉप्टर से जबेरा पहुंचेंगे। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया जबेरा के महाविद्यालय में बने हेलीपैड के पास ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करेंगे। पौधारोपण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

वहां पर लाड़ली बहनों की उपस्थिति में आभार कार्यक्रम होगा। इसमें लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उसके साथ में 250 रुपये की अतिरिक्त राशि लाड़ली बहनों को देने का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री बहनों के साथ रक्षाबंधन का कार्यक्रम मनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किए जाएंगे और एक सड़क मार्ग का लोकार्पण किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed