{"_id":"65e45afc071ffcff8008c841","slug":"damoh-bus-overturned-out-of-control-on-damoh-jabalpur-road-condition-of-four-is-critical-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: दमोह-जबलपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, चार की हालत गंभीर, 35 यात्रियों से भरा था वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: दमोह-जबलपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, चार की हालत गंभीर, 35 यात्रियों से भरा था वाहन
Sun, 03 Mar 2024 04:42 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 04:42 PM IST
सार
जबलपुर से दमोह जा रही लोक सेवा ट्रेवल्स की मिनी बस अचानक से बेकाबू होकर गुबरा सीमा पर पलट गई है। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे चार यात्रियों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
दमोह में बस पलटने से चार लोग घायल हो गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुबरा गांव के समीप रविवार सुबह लोक सेवा ट्रेवल्स कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चार यात्रियों की हालत गंभीर है बाकी अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। जिनका इलाज कटंगी स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जबलपुर से दमोह जा रही लोक सेवा ट्रेवल्स की मिनी बस अचानक से बेकाबू होकर गुबरा सीमा पर पलट गई है। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे चार यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े, जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास, जबेरा थाना प्रभारी विजय अहिरवार घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कटंगी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े ने ने बताया सुबह 9:00 बजे के करीब जबलपुर से लोक सेवा कंपनी की मिनी बस जबलपुर से दमोह की ओर जा रही थी। गुब्बरा सीमा के पास बेकाबू होकर पलट गई है। चार यात्रियों के घायल होने पर 108 की मदद से कटंगी स्वास्थ्य केंद्र भेजा है बाकी यात्री सुरक्षित हैं और अपने निजी वाहन से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं।