फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh brother-in-law bit the thumb of sister-in-law hand In Karondi village

देवर बना हैवान: गाय को गलत जगह बांधने पर भाभी के हाथ का अंगूठा काटा, दो लोगों पर मामला दर्ज

Fri, 01 Dec 2023 05:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 05:20 PM IST
सार

दमोह जिले में तेजगढ़ थाना क्षेत्र के करोंदी पड़रिया गांव में एक बेहद गंभीर घटना घटित हुई है। जहां देवर ने अपनी भाभी के हाथ का अंगूठा दांतों से काटकर अलग कर दिया।

विज्ञापन
Damoh brother-in-law bit the thumb of sister-in-law hand In Karondi village
देवर ने भाभी के हाथ का अंगूठा काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में तेजगढ़ थाना क्षेत्र के करोंदी पड़रिया गांव में गंभीर घटना घटित हुई है। देवर ने अपनी भाभी के हाथ का अंगूठा दांतों से काटकर अलग कर दिया। गंभीर हालत में भाभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी  देवर और देवरानी की तलाश शुरू कर दी। दरअसल, गाय को गलत जगह बांधने पर देवर-देवरानी ने भाभी से विवाद किया था।

विज्ञापन


घटना दो दिन पहले की है, करोंदी पड़रिया निवासी कुशल लोधी ने अपनी गाय को भाभी आशा पति पुलंद लोधी के घर के सामने लगे बिजली पोल से बांध दी। कुछ समय बाद जब कुशल की भाभी ने गाय को बिजली के पोल से बंधा देखा देवर से कहा कि इस पोल में करंट आ जाता है। इसलिए गाय को दूसरी जगह बांध दो। यह सुनते देवर और उसकी पत्नी आग बबूला हो गई और दोनों ने भाभी को गालियां देना शुरू कर दिया। भाभी आशा ने जब उन्हें रोका तो देवर कुशल ने भाभी के हाथ का अंगूठा अपने दांतों में दबा लिया और तब तक दबाए रखा, जब तक अंगूठा हथेली से अलग नहीं हो गया। जैसे ही अंगूठा कटा तो दोनों पति-पत्नी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


विवाद न बढ़े इसलिए रोका था
घायल आशा ने तेजगढ़ पुलिस को बताया कि उसके देवर से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। जब देवर कुशल लोधी अपनी गाय मेरे घर के सामने बिजली पोल से बांधकर चला गया तो मैंने बिजली के पोल में करंट आने की बात देवर से कही और यह सुनते ही देवर और उसकी पत्नी ने मुझ पर हमला कर दिया और दाएं हाथ का अंगूठा दांतों से काटकर हथेली से अलग कर दिया। घटना के समय मेरे पति भी घर पर नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति-पत्नी पर मामला दर्ज
कटे अंगूठे के साथ आशा लोधी को तेंदूखेड़ा स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहां सीबीएमओ आरआर बागरी मौजूद थे। उन्होंने महिला का उपचार किया, लेकिन कटा अंगूठा फिर से नहीं जुड़ सका। सीबीएमओ डॉ. बागरी ने बताया कि समय अधिक होने के कारण अंगूठा दोबारा जुड़ना संभव नहीं था। मामले की विवेचना कर रहे प्रधान आरक्षक हरिचरण गर्ग ने बताया कि जब कुशल ने अपनी गाय बिजली पोल से बांधी थी। पोल से सामने उसके बड़े भाई पुलंद लोधी का घर है। पुलंद की पत्नी आशा लोधी ने रोका तो विवाद हो गया और उसी दौरान कुशल ने अपनी भाभी के दाहने हाथ का अंगूठा मुंह में भर लिया और उसको काट लिया। कटा अंगूठा जब्त करके कुशल लोधी और उसकी पत्नी उषा लोधी पर धारा- 294, 323, 506, 324, 34 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों  की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed