फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: BJP Yuva Morcha District President removed from the post, audio of him abusing party leaders went viral

Damoh: भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष को पद से हटाया,पार्टी नेताओं को गालियां देते वायरल हुआ था ऑडियो

Fri, 23 Feb 2024 04:14 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 04:14 PM IST
सार

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यादव का कुछ दिन पहले एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह एक महिला से बातचीत के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को गालियां दे रहे थे और उस महिला से भी अभद्र भाषा में बात कर रहे थे।

विज्ञापन
Damoh: BJP Yuva Morcha District President removed from the post, audio of him abusing party leaders went viral
भरत यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष भरत यादव के कथित ऑडियो वायरल मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने उन्हें पद से हटा दिया है। यह ऑडियो जिले की राजनीति में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


दअरसल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यादव का कुछ दिन पहले एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह एक महिला से बातचीत के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को गालियां दे रहे थे और उस महिला से भी अभद्र भाषा में बात कर रहे थे। यह वायरल ऑडियो पार्टी के सभी नेताओं के पास पहुंचा था और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे संज्ञान में लिया और उसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी को कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को उन्होंने भरत यादव को पद से हटा दिया। हालांकि अपनी सफाई में भरत यादव का कहना था कि उन्हें नहीं पता किसका ऑडियो है।
विज्ञापन


यह है मामला
बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव का किसी महिला से फोन पर विवाद चल रहा था और दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। इसमें महिला से अभद्र भाषा का उपयोग करने के साथ ही भरत यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वर्तमान पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और पूर्व वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह को काफी आपत्तिजनक शब्द कहे थे। वायरल ऑडियो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गया और उसके बाद यह कार्रवाई की गई है। अब इस मामले में भरत यादव का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि ऑडियो किसका है और कैसे वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस
भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा भरत यादव को जारी पत्र में कहा है कि विगत दिनों सोशल मीडिया पर आपके कुछ ऑडियो जिसमें कि अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है जो कि निरंतर ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इस विषय को प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने स्वयं सज्ञान में लिया और निर्देश दिया है कि आपको युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद से तत्काल ही मुक्त किया जाए इसलिए आपको पद से हटाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed