{"_id":"6503234945dbff7ca60befa5","slug":"damoh-bear-attacked-shepherd-who-had-gone-to-the-forest-with-cattle-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: मवेशी लेकर जंगल गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, चीखें सुन पहुंचे भाई ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: मवेशी लेकर जंगल गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, चीखें सुन पहुंचे भाई ने बचाई जान
Thu, 14 Sep 2023 08:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 14 Sep 2023 08:44 PM IST
सार
दमोह में एक चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया। चरवाहा जब अपने जानवर लेकर जंगल में गया तो अचानक भालू सामने आ गया। जिसे इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थय केंद्र लाया गया।
विज्ञापन
भालू ने किया हमला (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
दमोह जिले के युवक पर भालू ने हमला कर दिया। युवक अपने मवेशी लेकर चराने गया था, तभी भालू आ गया। हमले में युवक के हाथ में गंभीर चोट पहुंची है।
बता दें कि दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक का काफी हिस्सा जंगलों से लगा हुआ है। यहां कई प्रकार के जंगली जानवर निवास करते हैं और आए दिन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर देते हैं। गुरुवार को एक चरवाहा जब अपने जानवर लेकर जंगल में गया तो उस पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थय केंद्र लाया गया।
रिचकुड़ी गांव निवासी धर्मेंद्र यादव अपने मवेशी लेकर जंगल गया था, उसके साथ उसका भाई भी था। तभी एक भालू ने उस पर हमला बोल दिया। धर्मेंद्र यादव की चीख सुनकर उसका भाई और कुत्ते उसको बचाने दौड़े जिससे भालू वहां से भाग निकला, लेकिन धर्मेंद्र के हाथ में काफी गहरा घाव हो गया था। रिचकुड़ी ग्राम राजस्व क्षेत्र के हिसाब से तेंदूखेड़ा जनपद में आता है और वन विभाग एरिया के हिसाब से सिंग्रामपुर रेंज लगती है। बाद में घायल धर्मेंद्र के परिजनों ने घटना कि सूचना सिंग्रामपुर रेजर को दी और उपचार तेंदूखेड़ा में कराया।