फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   An attempt was made to abduct an innocent child sleeping with her parents at the railway station

Damoh: माता-पिता के साथ स्टेशन पर सो रही मासूम को उठा ले जाने का प्रयास, दो नंबर प्लेटफार्म पर मिली बच्ची

Wed, 06 Nov 2024 02:52 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2024 02:52 PM IST
सार

Damoh: स्टेशन परिसर में मासूम अपने माता-पिता के साथ सो रही थी, तभी कोई अज्ञात युवक बच्ची को लेकर भागने लगा। स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों को उस पर संदेह हुआ, तो उन्होंने खदेड़ना शुरू किया। 

विज्ञापन
An attempt was made to abduct an innocent child sleeping with her parents at the railway station
स्टेशन पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात माता पिता के साथ सो रही 6 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण का प्रयास किया गया। ऑटो चालकों ने उस आरोपी को बच्ची को लेकर भागते देखा तो उन्होंने उसे खदेड़ दिया, जिस कारण वह बच्ची को स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक दो पर छोड़कर भाग गया। यहां बच्ची रो रही थी। तभी दूसरी ट्रेन से उतरे पन्ना के एक यात्री ने बच्ची को रोते हुए देखा तो वह उसे जीआरपी पुलिस के पास लेकर पहुंचा। पुलिस ने बच्ची के परिजनों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद एलाउंसमेंट किया। तब करीब एक घंटे बाद बच्ची को उसके परिजन मिल पाए। उधर आरोपी फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के तेजगढ़ के हिनौती पुतरी घाट निवासी सुनील पिता रमेश बसोर अपनी पत्नी शिवानी और 6 साल की बच्ची सोनाक्षी को लेकर मंगलवार रात दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इन्हें रिश्तेदारी में बुधवार सुबह पांच बजे राज्यरानी ट्रेन से भोपाल जाना था, इसलिए वह रात में ही गांव से रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। यहां स्टेशन परिसर में मासूम बच्ची अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। कोई अज्ञात युवक बच्ची को लेकर भागने लगा। स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों को उस पर संदेह हुआ, तो उन्होंने आवाज लगाई और खदेड़ना शुरू किया, जिससे आरोपी बच्ची को लेकर प्लेटफार्म क्रमांक दो पर पहुंचा और वहां पर बच्ची को छोड़कर भाग गया जहां बच्ची रोती हुई मिली।
विज्ञापन


आरोपी जिस समय मासूम बच्ची को लेकर भागा, उस समय उसके माता-पिता नींद में थे। कुछ देर बाद उनकी नींद खुली तो वह स्टेशन परिसर में बच्ची को खोजते हुए स्टेशन के बाहर आ गए, जबकि उनकी बेटी प्लेटफार्म क्रमांक दो पर रो रही थी, जिसकी उन्हें जानकारी ही नहीं थी। करीब एक घंटे बाद परिजनों को उनकी बेटी मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी चौकी प्रभारी बीपी पासी ने बताया कि बच्ची दो नंबर प्लेटफार्म फार्म पर रोते हुए मिली, जबकि परिजन एक नंबर प्लेटफार्म पर बच्ची के साथ सो रहे थे। एक यात्री के द्वारा बच्ची पुलिस को सौंपी गई। पुलिस परिजनों को खोजकर उनके सुपर्द किया। पता लगाया जा रहा है बच्ची को कौन प्लेटफार्म दो तक ले गया। सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed