फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Accused absconding with a reward of Rs 3,000 arrested in teacher Ashish Bhatt suicide case

Damoh: शिक्षक आशीष भट्ट आत्महत्या मामले में फरार तीन हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 12 दिसंबर को हुई थी घटना

Tue, 13 Feb 2024 04:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 04:20 PM IST
सार

शिक्षक आशीष भट्ट आत्महत्या मामले में फरार तीन हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार हुआ है। घटना 12 दिसंबर को हुई थी।
 

विज्ञापन
Damoh Accused absconding with a reward of Rs 3,000 arrested in teacher Ashish Bhatt suicide case
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के राजा पटना हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक आशीष भट्ट आत्महत्या मामले में फरार चल रहे तीन हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत इमलिया चौकी के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल राजा पटना में पदस्थ शिक्षक आशीष भट्ट ने 12 दिसंबर को प्राचार्य के रूम में अपनी हाथ की दोनों कलाई की नसों को काटकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन


मामले में सुसाइड नोट, पीएम रिपोर्ट एवं परिजनों के कथनों के बाद पुलिस द्वारा दो लोगों के विरूद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज किया गया था। इसमें पुलिस को घटना के बाद इस मामले के एक आरोपी आनंद उर्फ कल्लू भट्ट पिता नारायण प्रसाद भट्ट को घटना के एक माह बाद गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इस मामले में दूसरे मुख्य आरोपी अर्जुन भट्ट पंडित पिता रामकुमार शर्मा लगातार फरार चल रहा था और वह आदतन अपराधी भी है, जिस पर एसपी सुनील तिवारी ने 3000 रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अर्जुन पंडित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में बता दें कि अर्जुन पंडित पिता रामशंकर शर्मा एवं आनंद भट्ट उर्फ कल्लू भट्ट पिता नारायण भट्ट के द्वारा लगातार ही शिक्षक बंटी उर्फ आशीष भट्ट को मकान एवं प्लांट पर कब्जा करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस पर आशीष भट्ट द्वारा अपने दोनों हाथ की नसें काटकर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल राजा पटना में प्राचार्य के कक्ष में ही आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था। 13 जनवरी को पुलिस ने आनंद उर्फ कल्लू भट्ट को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, दूसरा आरोपी अर्जुन पंडित पिता रामकुमार शर्मा लगातार ही घटना दिनांक से फरार था, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदतन अपराधी है अर्जुन पंडित
आरोपी अर्जुन पंडित के विरूद्ध थाना कोतवाली में छह अपराध एवं छतरपुर में तीन अपराध दर्ज हैं। वहीं, जिला न्यायालय छतरपुर द्वारा भी आरोपी के विरूद्ध एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इस आरोपी को तेजगढ़ पुलिस द्वारा लगातार तलाश किया जा रहा था। एसपी सुनील तिवारी के निर्देशन में तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय एवं इमलिया चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार ने अपने स्टाफ की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed