फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Someone kicked a young man while standing at the gate of a moving train, youth took him to the hospital

Damoh News : चलती ट्रेन में गेट पर खड़े युवक को किसी ने पीछे से मारी लात, स्थानीय युवकों ने अस्पताल पहुंचाया

Mon, 02 Sep 2024 04:29 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2024 04:29 PM IST
सार

अटारी ट्रेन से सागर जा रहे यात्री को पथरिया स्टेशन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से लात मारकर ट्रेन से बाहर गिरा दिया। काफी देर तक घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा रहने के बाद कुछ युवकों ने उसे देखा तो परिजनों को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Damoh: Someone kicked a young man while standing at the gate of a moving train, youth took him to the hospital
घायल को ऑटो में ले जाते युवक

विस्तार

जिले के पथरिया रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार दोपहर चलती ट्रेन से एक युवक को किसी अज्ञात यात्री ने लात मार दी, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक उसी अवस्था में पड़ा रहने के बाद रील बनाने वाले युवाओं ने उसे देखा तो परिजनों तक सूचना पहुंचाई। पिता के आने के बाद घायल को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

विज्ञापन


घायल युवक आकाश नागवंशी 32 ने बताया वह सागर जिले के शाहपुर गांव का रहने वाला है और सूरत में मजदूरी करता है। अटारी एक्सप्रेस में वह दमोह से होते हुए सागर जा रहा था ताकि सागर स्टेशन से वह अपने गांव शाहपुर जा सके लेकिन पथरिया रेलवे स्टेशन के आगे यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले पथरिया निवासी आमिर खान ने बताया कि वो अपने कुछ दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर रील बनाने स्टेशन गया हुआ था, तभी उन्होंने एक घायल युवक को देखा। सबसे पुलिस को और रेलवे स्टेशन प्रबंधन को घटना की सूचना दी लेकिन कोई भी मदद के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद हमने घायल युवक आकाश के मोबाइल से उसके पिता को फोन लगाकर सूचना दी। पिता के पहुंचने पर हमने घायल को एक ऑटो से पथरिया स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed