फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh A cave entered the Anganwadi center, children got scared, there was chaos

Damoh News: आंगनबाड़ी केंद्र में घुसा गुहेरा, बच्चे में मची अफरा-तफरी, सर्प मित्र ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

Sat, 12 Oct 2024 11:29 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2024 11:29 AM IST
सार

आशीष राय ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण जैन ने उन्हें फोन करके गुहेरा निकलने की सूचना दी, जिसके बाद सर्प मित्र को बुलाकर उसे पकड़ा गया। गुहेरा के कारण बच्चे काफी डर रहे थे।

विज्ञापन
Damoh A cave entered the Anganwadi center, children got scared, there was chaos
गुहैरे को पकड़ता सर्प विशेषज्ञ

विस्तार

दमोह जिले की जबेरा तहसील के ग्राम सिंग्रामपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक में शुक्रवार दोपहर एक जहरीला गुहेरा घुस गया, जिससे बच्चों में दहशत फैल गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तुरंत स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी और सर्प विशेषज्ञ मुकेश नाथ को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद गुहेरा को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया, जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बच्चों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

यह घटना चिंताजनक है क्योंकि यह आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर हालत में है, और सप्ताह भर में यह दूसरी घटना थी जब एक जहरीला जीव केंद्र में घुसा। इससे पहले भी एक जहरीला सांप केंद्र में घुस आया था। आंगनबाड़ी केंद्र के पास खेतीहर भूमि होने की वजह से वहां जहरीले जीव-जंतु बार-बार निकल रहे हैं। सर्प मित्र मुकेश नाथ ने बताया कि यह जहरीला गुहेरा काफी समय से आंगनबाड़ी केंद्र के पास ही छिपा हुआ था। सौभाग्य से उस दिन पास के प्राइमरी मिडिल स्कूल की छुट्टी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

सिंग्रामपुर के निवासी आशीष राय ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण जैन ने उन्हें फोन करके गुहेरा निकलने की सूचना दी, जिसके बाद सर्प मित्र को बुलाकर उसे पकड़ा गया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण भी गुहेरे को देखने के लिए एकत्र हो गए थे। इस घटना ने आंगनबाड़ी केंद्र की जर्जर स्थिति और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed