फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   9 year old Samridh got fifth place in the national chess competition in Damoh

Damoh: राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में 9 साल के समृद्ध को मिला पांचवा स्थान, अब मलेशिया में दिखाएंगे जौहर

Sun, 26 Jan 2025 10:30 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 26 Jan 2025 10:30 AM IST
सार

Damoh: राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश में 17 से 22 जनवरी 2025 तक हुई थी। जिसमें 28 राज्यों के 1200 बच्चों ने भाग लिया था। दमोह से समृद्ध खरे भी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। जिनको पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
9 year old Samridh got fifth place in the national chess competition in Damoh
शतरंज खेलते समृद्ध

विस्तार

दमोह शहर के मधुवन कॉलोनी में रहने वाले 9 वर्षीय समृद्ध खरे ने आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में पांचवा स्थान हासिल किया है। अब वह मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे। शुक्रवार रात जब यह होनहार खिलाड़ी अपने घर पहुंचा तो घर और कॉलोनीवासियों ने ढोल नगाड़े के साथ उसका जोरदार स्वागत किया। दमोह जिले के लिए एक बहुत बड़ी बात है, जिस उम्र में बच्चे केवल स्कूल ही जा पाते हैं, उस उम्र में इस होनहार ने जिले का नाम रोशन कर दिया है।
विज्ञापन


समृद्ध खरे को पांच वर्ष की उम्र से ही शतरंज खेलने का काफी शौक था, जिसे उन्होंने जुनून में बदल दिया। बच्चे की प्रतिभा को इनके परिवार के लोगों ने परख लिया और आगे बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में उसे खेलने भेजा। आज उनकी सफलता ने पूरे परिवार के साथ जिले का नाम रोशन कर दिया है। समृद्ध ने 9 वर्ष की उम्र में ही राष्टीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लिया और उनको प्रतियोगिता में पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन


अब वह विदेश में आयोजित होने वाली अंतरास्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने मलेशिया जायेंगे। राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आंधप्रदेश में हुआ था। इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों के 1200 बच्चों ने भाग लिया था। दमोह से समृद्ध खरे भी इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए थे। जिनको प्रतियोगिता के दौरान पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है, उनको पुरस्कार के रूप में चार हजार नगद और शील्ड मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता खेलने के बाद शुक्रवार की रात समृद्ध खरे वापस दमोह आए, जहां उनका शहरवासियों ने बड़े धूमधाम से उनका स्वागत किया। फूलमाला पहनाई गाड़ी में बैठाकर उनकी मधुवन कॉलोनी में रैली निकली गई। समृद्ध के दादा गणेश श्रीवास्तव तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र में सर्किल ऑफिसर है। उन्होंने बताया समृद्ध खरे अभी नो वर्ष के है। शतरंज के प्रति उनका काफी लगाव है।


मध्यप्रदेश के कई जिलों में शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आंधप्रदेश में हुआ था। इस प्रतियोगिता में 28 प्रदेशों के 1200 बच्चों ने भाग लिया था। दमोह से समृद्ध खरे भी इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए थे, जिनको प्रतियोगिता के दौरान पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। वर्तमान में समृद्ध दमोह के डीपीएस स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और शहर के लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed