फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Dalit groom's protection came out under police protection

Damoh News: पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की रछवाई, पिता ने पुलिस में आवेदन देकर मांगी थी सुरक्षा

Fri, 07 Mar 2025 09:27 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 09:27 PM IST
सार

गांव में जातिगत भेदभाव के कारण अनुसूचित जाति के लोग घोड़ी पर रछवाई नहीं निकाल पाते थे। प्रताप अहिरवार ने इस परंपरा को तोड़ने के लिए प्रशासन से मदद मांगी और एसडीएम को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की। 

विज्ञापन
Dalit groom's protection came out under police protection
पुलिस सुरक्षा में दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम खैजराकलां गांव में गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में दलित दूल्हे की रछवाई निकाली गई। इस दौरान गांव में तब तक पुलिस मौजूद रही जब तक गांव में रछवाई घूमती रही। पिता ने पुलिस में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की थी।

विज्ञापन


बता दें बुंदेलखंड के ग्रामीण इलाकों में रूढ़िवादी विचारधारा अभी भी पैर पसारे हुए हैं। ऐसे मामले तब सामने आ रहे हैं, जो आधुनिकता के इस दौर में आमजन की समझ से परे हैं। ताजा मामला देहात थाना क्षेत्र के ग्राम खैजराकलां गांव से सामने आया है। यहां गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में दलित दूल्हे प्रताप अहिरवार की रछवाई संपन्न हुई। जातिगत भेदभाव और रूढ़ियों के चलते प्रताप को घोड़ी पर चढ़कर रछवाई निकालने के लिए प्रशासन से सुरक्षा की मांग करनी पड़ी। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रछवाई निकलवाई।
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा में घोड़ी पर सवार हुआ दूल्हा
गांव में जातिगत भेदभाव के कारण अनुसूचित जाति के लोग घोड़ी पर रछवाई नहीं निकाल पाते थे। प्रताप अहिरवार ने इस परंपरा को तोड़ने के लिए प्रशासन से मदद मांगी और एसडीएम को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार सुबह 11 बजे देहात थाना पुलिस गांव पहुंची। दोपहर 12 बजे प्रताप घोड़ी पर सवार हुआ और पुलिस की सुरक्षा में पूरे गांव में रछवाई निकाली गई। पूरी रस्म शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पहली बार हुई रछवाई
खैजराकलां में यह पहला मामला है जब किसी दलित दूल्हे की रछवाई पुलिस सुरक्षा में कराई गई। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी किसी के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि दूल्हे को पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता इसलिए बनी, क्योंकि इससे पहले अनुसूचित जाति का कोई दूल्हा घोड़ी पर सवार हुआ, तो उसके साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकीं थीं। इसके पहले पथरिया और तेजगढ़ क्षेत्र में भी इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed