फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Crowds of people are reaching Bhadbhada Waterfall, called Dhuandhar of Damoh, to get relief from the heat.

Damoh News: दमोह के धुआंधार कहे जाने वाले भदभदा वाटर फाल पहुंच रही भीड़, गर्मी से राहत पाने की कवायद

Wed, 22 May 2024 01:25 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2024 01:25 PM IST
सार

भीषण गर्मी में लोग भदभदा जलप्रपात का नजारा देखने और नहाने के लिए पहुंच जाते हैं। पास में ही छतरपुर जिले की सीमा भी लगी हुई है। इसलिए यहां के लोग भी भदभदा वाटर फाल का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Crowds of people are reaching Bhadbhada Waterfall, called Dhuandhar of Damoh, to get relief from the heat.
पानी में छलांग लगाता युवक

विस्तार

दमोह जिले में तापमान 44 डिग्री से अधिक हो गया है। जिससे लोग भीषण गर्मी से परेशान होने के चलते अपने परिवार के साथ बुंदेलखंड के धुआंधार कहे जाने वाले दमोह के भदभदा वाटर फाल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जबसे सुनार नदी में पंचम नगर से पानी छोड़ा गया है भदभदा का वाटर फाल भी चालू हो गया है। स्थिति यह है कि सुबह होते ही लोग यहां पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह भी इसी तरह का नजारा देखा गया, जब सैकड़ों लोग यहां पानी में नहाते देखे गए। आमतौर पर गर्मी के दिनों में वाटर फाल बंद हो जाते हैं, लेकिन भदभदा एक मात्र ऐसा वाटर फाल है जो भीषण गर्मी के मौसम में ही शुरू होता है। जिस तरह से जबलपुर जिले के भेड़ाघाट को धुआंधार कहा जाता है उसी तरह भदभदा वाटर फाल को भी छोटा धुआंधार कहते हैं। क्योंकि यहां पत्थरों की चट्टानों से जब पानी गिरता है तो हवा में उड़ता हुआ दिखाई देता है।
विज्ञापन


बता दें हटा तहसील में हारट गांव के पास सुनार नदी पर यह भदभदा वाटर फाल है। यहां पर सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक लोग नहाने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंच रहे हैं। दरअसल जैसे ही सुनार नदी पानी कम होता है तब बटियागढ़ तहसील के पंचमनगर डेम से नदी में पानी छोड़ दिया जाता है। यह प्रक्रिया हर साल जल संसाधन विभाग की ओर से गर्मी के दिनों में की जाती है। इस बार भी विभाग ने सुनार नदी में 10 लाख लीटर पानी छोड़ा है। जिससे नदी के साथ-साथ भदभदा प्वाइंट भी गुलजार हो गया है। भीषण गर्मी में लोग भदभदा जलप्रपात का नजारा देखने और नहाने के लिए पहुंच जाते हैं। पास में ही छतरपुर जिले की सीमा भी लगी हुई है इसलिए यहां के लोग भी भदभदा वाटर फाल का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed