फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Construction of bridge on Jhalon Sarra road bus driver disembarked and took the empty bus through the river

Damoh News: नहीं बन सका झलोन-सर्रा मार्ग पर पुल, बस चालक ने सवारी उतारकर खाली बस नदी से निकाली

Fri, 26 Jul 2024 12:29 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:29 PM IST
सार

दमोह जिले के झलोन-सर्रा मार्ग पर पुलिया निर्माण नहीं होने से लोग परेशान हैं। बस चालक ने सवारी को उतारकर खाली बस नदी से निकाली। लोगों को अपने वाहन नदी में उतारकर पार जाना पड़ रहा है।  

विज्ञापन
Construction of bridge on Jhalon Sarra road bus driver disembarked and took the empty bus through the river
नदी से होकर निकलती यात्री बस

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक में अधूरे पुल निर्माण ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। झलोन-सर्रा मार्ग पर बारिश से पहले पुल का निर्माण नहीं हो पाया, जिसके कारण वाहनों को आज भी नदी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। गुरुवार को इसी तरह का नजारा देखने को मिला जब नदी में पानी ज्यादा होने के कारण बस चालक ने पहले बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा और उसके बाद भरे पानी से बस को निकाला। यह सफर जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष पुल को तोड़कर प्रधानमंत्री सड़क प्राधिकरण विभाग द्वारा नया पुल का निर्माण कराया गया, लेकिन बारिश के पूर्व पुल तैयार नहीं हुआ। पुल निर्माण के समय ठेकेदार ने नदी से मार्ग चालू कर दिया था। गर्मियों में आवागमन में कोई समस्या नहीं आई, लेकिन अब बारिश के बाद नदी का रास्ता डूब गया है, जिससे आवागमन खतरनाक हो गया है। गुरुवार को जब तेंदूखेड़ा से झलोन, सर्रा चलने वाली यात्री बस इस पुल के समीप पहुंची, तो नदी में पानी भरा हुआ था। चालक ने पहले यात्रियों को उतारा और उसके बाद बस को पानी से भरी नदी से निकाला।
विज्ञापन


दूसरा कोई रास्ता नहीं
झलोन से सर्रा मार्ग जाते समय केवल एक ही मार्ग है, जिससे दर्जनों गांव के लोग आवागमन करते हैं। पुल निर्माण से पूर्व विभाग और ठेकेदार को यह पूरी जानकारी थी, लेकिन ठेकेदार ने अनदेखी करते हुए पुल निर्माण का कार्य धीमी गति से चालू रखा। गर्मियों में ग्रामीणों ने इसकी सूचना ठेकेदार, संबंधित विभाग और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन सभी ने अनदेखा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल पर फिसल रहे वाहन
बारिश शुरू होने से पहले तेंदूखेड़ा एसडीएम अविनाश रावत के निर्देश पर पुल निर्माण कार्य में तेजी लाई गई, लेकिन आज भी पुल बंद है। बिसनाखेड़ी निवासी ज्ञानी यादव ने बताया कि ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। गर्मियों में नदी से आवागमन होता रहा, लेकिन अब नदी में पानी भर गया है और निर्माणाधीन पुल में मिट्टी जम गई है, जिससे दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चक्के खिसकते हैं।

बसों का निकलना हो जाएगा बंद
झलोन से सर्रा और तारादेही मार्ग पर दर्जनों यात्री बसों का प्रतिदिन आवागमन होता है और सैकड़ों छोटे वाहन आते-जाते हैं। लेकिन अब नदी में पानी भर जाने के कारण बसों का निकलना मुश्किल हो गया है। बस चालक ने सूझबूझ से पहले यात्रियों और स्कूली बच्चों को नीचे उतारा और उसके बाद बस को नदी से निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि दर्जनों गांव के बच्चे झलोन पढ़ाई के लिए आते हैं और शिक्षक भी इसी मार्ग से जाते हैं। यदि शीघ्र पुल की साफ-सफाई और नए पुल से आवागमन शुरू करने के उपाय नहीं किए गए, तो दर्जनों गांव का आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा।


प्रशासन को बताया- बन चुका है पुल
तेंदूखेड़ा एसडीएम अविनाश रावत का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि पुल से आवागमन शुरू हो गया है। यदि पुल से आवागमन नहीं हो पा रहा है, तो वे तुरंत उनसे बात करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed