फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Congress Scheduled Front burnt effigy of Chief Minister and Urban Administration Minister in Damoh

Damoh: कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा ने जलाया सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री का पुतला, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Wed, 06 Sep 2023 01:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 06 Sep 2023 01:46 PM IST
सार

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिवराज सरकार में लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं और महिलाओं के साथ बर्बरता हो रही है। खुरई में युवक की हत्या और महिला को अपमानित किया गया।

विज्ञापन
Congress Scheduled Front burnt effigy of Chief Minister and Urban Administration Minister in Damoh
प्रदर्शनकारी को पकड़ने दौड़ते पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

खुरई में हुई दलित युवक की हत्या के विरोध में मंगलवार की दोपहर दमोह के आंबेडकर चौराहे पर कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री का पुतला भी जलाया। इस दौरान पुलिस के फायर ब्रिगेड वाहन आग बुझाने खड़े रहे। पुलिस से भी कांग्रेस नेताओं की धक्का-मुक्की हुई।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री के पुतला दहन करने की घोषणा के चलते सुबह से ही चौराहे पर दो-दो फायर वाहन तैनात किए गए थे। धरना प्रदर्शन के बाद शाम को कार्यकर्ता जैसे ही मुख्यमंत्री के जलते हुए पुतले को लेकर आए तो पुलिस ने तत्काल ही पानी की बौछार कर उसे बुझा दिया। इसके कुछ देर बाद एक कार्यकर्ता दूसरी तरफ से जलता हुआ पुतला लेकर पहुंच गए। जिसे देखकर पुलिस पकड़ने दौड़ी और पुतला छुड़ाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसी दौरान दोनों फायर वाहन से पानी की तेज बौछार की गईं। जिससे पुतला बुझ गया। 
विज्ञापन


इस बात पर है विवाद
इस संबंध में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि 24 अगस्त को सागर जिले के खुरई तहसील के बरौदिया नौनागिरी गांव में एक दलित परिवार के युवक नितिन अहिरवार की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ आरोपियों ने मारपीट कर सरेआम निर्वस्त्र कर दिया था। जो एक शर्मनाक अमानवीय घटना है। वह इस प्रकार की घटना का विरोध करते हैं। शिवराज सरकार में लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं और महिलाओं के साथ बर्बरता हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed