फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Chickenpox outbreak in rural areas

Damoh News: तेंदूखेड़ा के ग्रामीण क्षेत्र में फैली 'छोटी माता' की बीमारी, स्वास्थ्य अमले ने पहुंचकर बांटी दवा

Wed, 26 Mar 2025 06:43 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 06:43 PM IST
सार

तेंदूखेड़ा ब्लॉक के कई गांवों में चिकन पॉक्स (छोटी माता) का प्रकोप फैल गया है, जिससे ग्रामीणों के शरीर पर लाल फुंसियां हो रही हैं। शुरुआत में ग्रामीणों ने इसे सामान्य बीमारी समझा, लेकिन जब बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए, तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक पहुंची।

विज्ञापन
Chickenpox outbreak in rural areas
मरीज के शरीर में हो रही फुंसियां

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के कई गांवों में चिकन पॉक्स (छोटी माता) का प्रकोप फैल गया है, जिससे ग्रामीणों के शरीर पर लाल फुंसियां हो रही हैं। शुरुआत में ग्रामीणों ने इसे सामान्य बीमारी समझा, लेकिन जब बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए, तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक पहुंची। बुधवार को तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य विभाग की टीम तेजगढ़ सेक्टर के प्रभावित गांवों में पहुंची, जहां उन्होंने मरीजों का उपचार किया और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया।
विज्ञापन


15 दिनों से फैल रहा संक्रमण
पिछले 15 दिनों से यह संक्रमण आधा दर्जन गांवों में फैल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। ग्रामीण इस बीमारी को देवी का प्रकोप मानते हैं और आमतौर पर इसे "छोटी माता" के नाम से जानते हैं। इसी वजह से उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना नहीं दी और निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे थे। जैसे ही मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा, तुरंत कार्रवाई की गई और प्रभावित गांवों में मेडिकल टीम भेजी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दमोह में किसान की झोपड़ी में लगी आग, हवा से और भड़की लपटों से मिनटों में सबकुछ हुआ खाक
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में मिले संक्रमित मरीज
तेंदूखेड़ा ब्लॉक के तेजगढ़ सेक्टर के ग्राम समदई, रेरियो, तेजगढ़, पतलोनी और मांड़नखेड़ा में बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिलते ही सीबीएमओ डॉक्टर आर.आर. बागरी अपनी टीम के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचे और मरीजों को जरूरी दवाइयां और विटामिन ए की गोलियां दी।

ये भी पढ़ें- महुआ का उत्पादन बढ़ाने और जंगल को आग से बचाने ग्रामीणों को बांटे निशुल्क नेट, 175 परिवारों को प्रशिक्षण

चिकन पॉक्स के लक्षण और सावधानियां
चिकन पॉक्स (छोटी माता) होने पर पूरे शरीर पर लाल दाने निकल आते हैं और तेज बुखार हो जाता है। डॉक्टर बागरी के अनुसार, यह बीमारी एमआर (मेजर रूबेला) वैक्सीन न लगवाने के कारण होती है और अगर समय पर इलाज न किया जाए तो लकवा जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि अब मरीजों की स्थिति में सुधार है और गांवों में स्वच्छता और टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
 

मरीज के शरीर में हो रही फुंसियां

इलाके में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed