फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Campaigning for political party's Lok Sabha candidate proved costly for the teacher

Damoh News: लोकसभा प्रत्याशी का प्रचार करना शिक्षक को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने किया निलंबित

Sun, 31 Mar 2024 02:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 31 Mar 2024 02:42 PM IST
सार

Damoh: दमोह के हटा ब्लाक के एक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक को राजनीतिक दल के लोकसभा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करना मंहगा पड़ गया। शिकायत मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी दमोह कलेक्टर ने जांच के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया। शिक्षक ने सोशल मीडिया पर यह राजनीतिक पोस्ट डाली थी। 

विज्ञापन
Campaigning for political party's Lok Sabha candidate proved costly for the teacher
लोकसभा प्रत्याशी का प्रचार करना शिक्षक को पड़ा महंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहायक रिटर्निग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र 57 हटा एवं मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के प्रतिवेदन पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने विकासखंड हटा के शासकीय हाई स्कूल बंधा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक जितेंद्र सिंह लोधी को एक प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा है कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ है। निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। आचार संहिता में यह स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी शासकीय सेवक किसी भी प्रकार की कोई भी राजनैतिक गतिविधियों में किसी स्थिति में शामिल नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन


नियमों के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई
उन्होंने कहा इस प्रकार की एक शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के समक्ष प्राप्त हुई थी। इस शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुये इसकी जांच कराई गई। जांच में यह प्रमाणित पाया गया कि इस प्रकार की पोस्ट उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हुई है। जब यह प्रमाणित पाया गया तो संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करके अटैच किया गया है। आदर्श आचार संहिता का कोई भी व्यक्ति उल्लंघन करता है तो उनके विरूद्ध नियमों के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed