{"_id":"67cad26e2e815ed49e0c3108","slug":"bull-dies-after-being-hit-by-luna-damoh-news-c-1-1-noi1223-2700579-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: लूना की टक्कर से बैल की मौत, लूना सवार कोमा में, झलोन मार्ग पर नागाबाबा के समीप हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: लूना की टक्कर से बैल की मौत, लूना सवार कोमा में, झलोन मार्ग पर नागाबाबा के समीप हुआ हादसा
Fri, 07 Mar 2025 05:04 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 05:04 PM IST
सार
नागबाबा के समीप लूना सवार की टक्कर बैल से हो गई, जिसमें बैल की मौके पर मौत हो गई। जबकि लूना सवार गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चला गया, जिसे गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त लूना और मृत बैल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के तेंदुखेड़ा ब्लॉक में एक ऐसा सड़क हादसा घटित हुआ है, जिसे देखने और सुनने के बाद हर कोई हैरान है। यहां गुरुवार शाम एक लूना चालक बैल से टकरा गया, जिसमें बैल की मौके पर मौत हो गई और लूना क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, चालक कोमा में चला गया। झलोन मार्ग पर यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
108 की मदद से घायल को तेंदुखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया। जानकारी मिल रही है कि घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी है। शुक्रवार दोपहर उसी मार्ग से जब राहगीर निकले तो उन्होंने बताया कि घटना के 15 घंटे बाद भी घटना स्थल पर लूना और मवेशी पड़े हुए हैं। लूना बहुत छोटा दो पहिया वाहन है, उसकी टक्कर से किसी मवेशी की मौत होना अपने आप में सोचने वाली बात है। यदि बैल की मौत हो गई तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि रफ्तार कितनी अधिक रही होगी।
विज्ञापन
घटना गुरुवार शाम सात बजे के लगभग की बताई जा रही है। इमरत पिता सुंदर चक्रवती निवासी मगदूपूरा अपने गांव से तेंदुखेडा की ओर लूना से आ रहा था। नागबाबा के समीप लूना की टक्कर बैल से हो गई, जिसमें बैल की मौके पर मौत हो गई। जबकि लूना सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 की मदद से घायल को तेंदुखेड़ा समुदायिक स्वस्थ केन्द्र लाया गया। हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उसको उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया था। घायल इमरत की हालत गंभीर है और वह कोमा में चला गया है।
विज्ञापन
घटना स्थल नहीं पहुंची पुलिस
घटना गुरुवार की शाम झलोन मार्ग पर हुई थी। घटना के पंद्रह घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची अभी तक वाहन और मवेशी मौके पर ही पड़ा है। शायद तेंदुखेडा पुलिस को घटना की सूचना ही नहीं मिली है इसलिए वाहन और मृतक बैल मुख्य मार्ग पर पड़ा हुआ है। तेंदूखेड़ा पुलिस का कहना है, घटना के संबंध में किसी ने सूचना नहीं दी है। अभी स्टॉफ को भेजकर बैल और लूना को हटवाते हैं।
