{"_id":"6521573fc88cb2c701024594","slug":"bsp-mla-rambai-verbally-attacked-his-opponents-in-damoh-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: 'बेईमान और मक्कार नेताओं की मेरे सामने खड़े होने की औकात नहीं', जानें विधायक रामबाई ने क्यों कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: 'बेईमान और मक्कार नेताओं की मेरे सामने खड़े होने की औकात नहीं', जानें विधायक रामबाई ने क्यों कही ये बात
Sat, 07 Oct 2023 06:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 07 Oct 2023 06:34 PM IST
सार
विधायक रामबाई ने कहा कि बेईमान और मक्कार नेताओं की मेरे सामने खड़े होने की औकात नहीं है। मेरे स्वीकृत कराए कार्यों का श्रेय दूसरे नेता लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करतीं विधायक रामबाई।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से बीएसपी विधायक रामबाई सिंह परिहार एक बार फिर चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बार वह किसी अधिकारी की गलती पर उसे डांटने के लिए चर्चाओं में नहीं हैं, बल्कि इस बार उन्होंने नेताओं पर हमला बोला है।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बेईमान और मक्कार नेताओं की उनके सामने खड़े होने की औकात नहीं है। उन्होंने विकास कार्य स्वीकृत कराए और इसका श्रेय दूसरे नेता लेना चाहते हैं। इस बयान का वीडियो भी सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बोलीं- रामबाई ने सच्चाई की लड़ाई लड़ी है
पथरिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केवलारी में विधायक रामबाई पहुंची थीं। यहां बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होनी है, जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे स्वीकृत कराए गए कार्यों का श्रेय दूसरी पार्टियों के नेता लेना चाहते हैं, लेकिन रामबाई ने सच्चाई की लड़ाई लड़ी है। इसलिए किसी भी बेईमान, मक्कार और बदमाश नेताओं की मेरे सामने खड़े होने की या झूठ बोलने की औकात नहीं है।
विज्ञापन
मंच से माइक छुड़ाकर उसके मुंह पर मारूंगी
मैं उनको बोलती हूं जब दो, तीन दिन पहले मैं लुकायन, बकायन में सड़कों के उद्घाटन कार्यक्रम में थी। तब वहां मौजूद पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल नहीं बोले, क्योंकि वह कार्य उन्होंने नहीं मैंने स्वीकृत कराए थे। अगर उन्होंने स्वीकृत कराए होते तो वे बोलते, जबकि मैंने खुद उन्हें बोलने को कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मेरे द्वारा स्वीकृत कराए गए कार्यों का श्रेय कोई और लेना चाहेगा तो मैं मंच से माइक छुड़ाकर उसके मुंह पर मारूंगी।
भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल पर लगाए आरोप
उन्होंने पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि लखन पटेल व भाजपा नेता योगेश चौधरी ने 20-20 लाख रुपये देकर अपना जनपद अध्यक्ष भ्रष्टाचार करने के लिए बनाया है और वे भ्रष्टाचार कर वह पैसा वसूल रहे हैं। सरपंच, सचिवों को प्रताड़ित किया जा रहा है। ज्यादातर ग्राम पंचायत में फर्जी बिल लगाकर अवैध कमाई की जा रही है। जनपद उपाध्यक्ष द्वारा गांव-गांव पहुंचकर सरपंच, सचिव के लिए फर्जी बिल लगाने के लिए दवाब बनाया जा रहा है।
जवाब देकर मैं अपना समय क्यों खराब करूं
इस मामले में पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल ने कहा कि वो खूब विकास कार्य कराएं और खूब श्रेय लें। वो कुछ भी बोल सकती हैं और उनकी बातों का जवाब देकर मैं अपना समय क्यों खराब करूं। रहा सवाल जनपद अध्यक्ष बनाने का तो अगर मैंने किसी दलित वर्ग के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया तो इसमें गलत क्या है।
