फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Bike rider woman dies, son seriously injured after collision with bus on Patharia Phatak overbridge in Damoh

Damoh: दमोह में पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा गंभीर

Thu, 11 Jan 2024 06:35 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 06:35 PM IST
सार

दमोह में बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस बस की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Bike rider woman dies, son seriously injured after collision with bus on Patharia Phatak overbridge in Damoh
पलंदी चौराहा के समीप प्रतिदिन जाम लगता है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के पथरिया फाटक ओवर ब्रिज पर बाइक सवार दंपती को एक अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां महिला की मौत हो गई और बच्चे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात बस की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बड़ी सागोनी निवासी अमर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी हीराबाई और दो बच्चों के साथ बाइक से सागोनी से पथरिया के मेनवार बहन के घर जा रहा था। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे पलंदी चौराहा पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर उसकी बाइक को हटा की ओर जा रही एक बस चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी पत्नी हीराबाई बस के पहिए के नीचे आ गई और बच्चा आदित्य दूर फिंका गया। वह और एक बच्चा समीप ही गिरे। टक्कर मारने के बाद बस चालक भाग निकला और पत्नी और बच्चा लहूलुहान हालत में ब्रिज पर पड़े थे। करीब दस मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पत्नी और बच्चों के साथ जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया और बच्चे आदित्य का इलाज चल रहा है उसके पैर में गंभीर चोट आई है। पति ने हेलमेट लगाया था इसलिए उसे चोट नहीं आई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सगोनी सरपंच भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


आए दिन लगता है जाम
पलंदी चौराहा के समीप प्रतिदिन जाम लगता है यहां बस चालकों के द्वारा बीच सड़क पर बस खड़ी कर लोडिंग, अनलोडिंग की जाती है और इस कारण जाम लग जाता है। यहां कोई भी यातायात कर्मी तैनात नहीं रहता है, जबकि इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी दी, लेकिन कभी पुलिस द्वारा यहां कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब एक महिला की बस की टक्कर से मौत हो गई और बस का कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाली टीआई आनंद सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। मर्ग कायम कर अज्ञात बस की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed