फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Before the train arrived outside Damoh railway station, kicks, punches took place between two relatives

Damoh: दमोह रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रेन आने के पहले दो रिश्तेदारों के बीच चले लात-घूंसे, आरपीएफ को खबर नहीं

Sun, 28 Apr 2024 10:10 AM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2024 10:10 AM IST
सार

दमोह रेलवे स्टेशन के बाहर दो लोगों में जमकर लात-घूंसे चले। मामूली बात पर ये लोग झगड़ रहे थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन
Before the train arrived outside Damoh railway station, kicks, punches took place between two relatives
एक दूसरे के साथ मारपीट करते यात्री

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार की रात दो रिश्तेदारों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें तीन लोग एक दूसरे को दे दनादन लात-घूंसों से मारपीट कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यहां खड़े लोग इस वीडियो में मूक दर्शक बने हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव नहीं किया और जीआरपी और आरपीएफ पुलिस भी इस बात से अनजान बनी रही। करीब पांच मिनट तक यह यात्री एक दूसरे के साथ मारपीट करते। तभी उनके साथ आई एक महिला ने किसी तरह बीच बचाव किया और रेलवे स्टेशन के अंदर ले गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है दमोह के हटा ब्लाक के रसीलपुर गांव निवासी तीन रिश्तेदार जिसमें एक महिला भी शामिल थी। शनिवार कि रात सागर की ओर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन आने में कुछ समय देर थी इसलिए सभी रेलवे स्टेशन के बाहर निकल आए और तीन लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और तीनों ने एक दूसरे पर लात घूसों की बारिश कर दी। वहां खड़े लोग इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते रहे। वीडियो में करीब पांच मिनट तक ये तीनों युवक एक दूसरे से मारपीट कर रहे और महिला कहती रही कि ट्रेन आने वाली है मत लड़ो लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद महिला ने बीच बचाव किया और तीनों को स्टेशन के अंदर ले गई।
विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग यह भी लिख रहे हैं कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ इसी प्रकार की असुरक्षा बनी रहती है। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस हमेशा ही रेलवे स्टेशन पर होने वाली घटनाओं से अनजान होती है। जिससे ऑटो चालक और यात्रियों के बीच भी इसी तरह का संघर्ष होता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed