{"_id":"6590204c0f5af7f30605a848","slug":"beauty-parlor-operator-s-husband-flirts-with-patharia-sdop-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: पथरिया एसडीओपी के साथ ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति ने की झूमाझटकी, पत्नी ने किया बीच बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: पथरिया एसडीओपी के साथ ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति ने की झूमाझटकी, पत्नी ने किया बीच बचाव
Sat, 30 Dec 2023 07:21 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 30 Dec 2023 07:21 PM IST
सार
Damoh: पथरिया थाना क्षेत्र में अनुविभाग के एसडीओपी रघु केशरी के साथ झूमाझटकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि वीडियो में एक व्यक्ति एसडीओपी की कॉलर पकड़कर उनसे धक्कामुक्की करते साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति ने की झूमाझटकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में अनुविभाग के एसडीओपी रघु केशरी के साथ झूमाझटकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पथरिया नगर के एक ब्यूटी पार्लर संचालक के पति सुधीर जैन ने एसडीओपी से यह बदसलूकी की है और यह वीडियो भी करीब 3 दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि वीडियो में एक व्यक्ति एसडीओपी की कॉलर पकड़कर उनसे धक्कामुक्की करते साफ दिखाई दे रहा है। इस दौरान कई लोगों की भीड़ वहां पर मौजूद हैं। वीडियो में एक महिला भी बीच बचाव कर रही है जो एसडीओपी की पत्नी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विवाद के कारण के बारे में नहीं बताया
विवाद का यह वीडियो वायरल होने के बाद एसडीओपी रघु केसरी ने कहा कि वह अपने व्यक्तिगत काम से वहां गए थे। किसी बात पर ब्यूटी पार्लर संचालक महिला के पति सुधीर जैन से विवाद हो गया। वह सिविल कपड़ों में थे और संबंधित व्यक्ति उन्हें पहचानता नहीं था। बाद में उसने थाने में आकर माफी मांग ली, इसलिए उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि एसडीओपी ने विवाद के कारण के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जब एसडीओपी से पूछा कि वह व्यक्तिगत विवाद क्या था तो उन्होंने कहा ऐसे ही कुछ विवाद हो गया था, लेकिन यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो इस समय दमोह जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
सूत्रों के अनुसार एसडीओपी अपनी पत्नी के साथ ब्यूटी पार्लर गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद एसडीपी ने फोन किया तो थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और संबंधित व्यक्ति को पुलिस थाने ले जाया गया। वहां पर कुछ देर बातचीत हुई और फिर संबंधित व्यक्ति को वहां से छोड़ दिया गया।
