फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Ayodhya Ram Mandir Kinnars immersed in devotion of Lord Ram in Damoh

Ayodhya Ram Mandir: दमोह में भगवान राम की भक्ति में डूबे किन्नर, बूंदाबहू मंदिर में भजन गाकर किया नृत्य

Mon, 22 Jan 2024 06:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 06:47 PM IST
सार

दमोह जिले में किन्नर श्रीराम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भक्ति-भाव में डूबे हुए नजर आए। किन्नरों ने बूंदाबहू मंदिर में भजन गाकर नृत्य किया।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Kinnars immersed in devotion of Lord Ram in Damoh
राम की भक्ति में डूबे किन्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही देश भर में दीवाली की तरह लोग उत्सव मना रहे हैं। दमोह भी इससे अछूता नहीं है। दमोह में किन्नर भी श्रीराम की भक्ति में डूबे दिखाई दिए और बूंदाबहू मंदिर में भजन गाकर नृत्य किया।

विज्ञापन


दमोह के सभी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। लोग अपने-अपने तरीके से भगवान राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। राम भक्तों में दमोह के किन्नर भी शामिल हुए, जो भगवान की भक्ति में लीन हैं। सोमवार दोपहर में दर्जनों किन्नर घंटाघर के पास स्थानीय बूंदाबहू मंदिर में पहुंचे और वहां पर श्री राम के भजन गाए।
विज्ञापन





उनका कहना है कि भगवान राम ने उन्हें आशीर्वाद दिया था कि कलयुग में हम लोगों का राज रहेगा। आज भगवान राम की कृपा से ही हम सब फल फूल रहे हैं और लोगों को आशीर्वाद देते हैं, हमारा सब कुछ ठीक चल रहा है। किन्नर गुड़िया ने कहा कि पूरी दुनिया भगवान राम के अयोध्या में विराजमान होने को लेकर काफी उत्साहित है और खुशियां मना रही है। इसलिए हम भी इस महापर्व में शामिल हुए हैं। मंदिर में हमारे अलावा अन्य लोग भी इस उत्सव में शामिल हैं और सभी मिलकर प्रभु श्री राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed