फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Antisocial elements vandalized goddess statues

Damoh: असामाजिक तत्वों ने देवी प्रतिमाओं में की तोड़फोड़, हिंदू संगठन के सदस्यों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sun, 21 Apr 2024 06:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Apr 2024 06:22 PM IST
सार

Damoh: दमोह के नरगवां गांव में असामाजिक तत्वों ने देवी प्रतिमाओं में तोड़फोड़ की है। जिसके बाद इस घटना को लेकर हिंदू संगठन के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Antisocial elements vandalized goddess statues
देवी प्रतिमाओं में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के नरगवां गांव में विराजमान प्राचीन देवी प्रतिमाओं को अज्ञात आसामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ की गई है। रविवार को घटना की जानकारी लगते ही हिंदूवादी संगठन के सदस्य तेंदूखेड़ा थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन


बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के साथ नरगवां मंदिर समिति के अध्यक्ष दलसिंह लोधी भी पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह नरगवां मंदिर में पूजा, अर्चना करते हैं। शनिवार की शाम पूजा करने के बाद रात नौ बजे घर आ गए थे। रविवार सुबह सात बजे मंदिर गये तो मंदिर परिसर में विराजी तीन मूर्ति खंडित मिली, जिसकी जानकारी मैंने गांव के कमलेश लोधी, राजकुमार लोधी, वीरेंद्र लोधी, तेजी लोधी, बकील
विज्ञापन

लोधी, मिलन लोधी को दी। मठ खेरमाई, जंगल वाली खेरमाई, पाकल खेरमाई की मूतियों को आरोपितों द्वारा तोड़ा है और बाद में श्मशान घाट के पास खुदाई की है। ये कार्य किस उददे्श्य से और किसके द्वारा किया गया है, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन हम सभी लोग इसका विरोध करते हैं और जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उन पर कार्रवाई की मांग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


शमशान में की खुदाई
मंदिर समिति के अध्यक्ष दलसिंह ने बताया कि इस घटना से हिंदू संगठन में आक्रोश है। अज्ञात लोगों द्वारा नरगवा परिसर में बिराजे हनुमान मठ को क्षतिग्रस्त किया गया है और तीन देवी प्रतिमाओं को वहां से हटाया गया है। उसके बाद शमशान में जहां मृत लोगों का अंतिम संस्कार होता है, वहां खुदाई की गई है। ये गलत है हम लोगों ने तेंदूखेड़ा थाने जाकर ऐसे लोगों पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से उन आरोपियों की खोजबीन की मांग की है। वहीं, तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी फेमिदा खान ने बताया कि सूचना मिली थी कि नरगुवां हनुमान मंदिर में देवी देवताओं की मूर्ति अज्ञात लोगों द्वारा खंडित की गई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है। उसकी जांच पड़ताल के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed